रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब हमारे प्रधानमंत्री 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण की बात करते हैं तो उस परिकल्पना में नौसेना की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. 11 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी तटरेखा वाला हमारा देश, जो तीन तरफ से समुद्र से घिरा है, समुद्र से अलग होकर अपने विकास की कल्पना नहीं कर सकता है. हमारा करीब 95 प्रतिशत व्यापार समुद्री मार्गों से होता है. हमारी ऊर्जा सुरक्षा भी समुद्र पर निर्भर करती है. ऐसे में यह साफ है कि एक मजबूत और सक्षम नौसेना हमारे लिए केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है.
#WATCH | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | Defence Minister Rajnath Singh says, “When our Prime Minister speaks of building a developed India by 2047, the role of marine power in that vision also becomes extremely crucial. A country with a coastline exceeding 11,000 kilometres, our… pic.twitter.com/QWSSXVbOYT
— ANI (@ANI) April 3, 2026


