LPG Connection: अब इन लोगों को बिना एड्रेस प्रूफ के भी मिल जाएगा गैस कनेक्शन, तुरंत घर ले जा सकेंगे सिलेंडर, जानें आसान प्रोसेस

LPG Connection: अब इन लोगों को बिना एड्रेस प्रूफ के भी मिल जाएगा गैस कनेक्शन, तुरंत घर ले जा सकेंगे सिलेंडर, जानें आसान प्रोसेस LPG Connection: अब इन लोगों को बिना एड्रेस प्रूफ के भी मिल जाएगा गैस कनेक्शन, तुरंत घर ले जा सकेंगे सिलेंडर, जानें आसान प्रोसेस

LPG Connection: खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के कारण एलपीजी गैस को लेकर हाल के दिनों में कई बदलाव देखने को मिले हैं.  इस बीच सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही है, जो पढ़ाई, नौकरी या काम के सिलसिले में राज्य को छोड़कर किसी अन्य राज्य रह रहे हैं. इसी को देखते हुए अब Bharat Petroleum Corporation Limited (BPCL) ने एक नई और उपयोगी सुविधा शुरू की है. बता दें कि अब ऐसे लोग जिनके पास स्थायी पता (एड्रेस प्रूफ) नहीं है, वे भी आसानी से गैस कनेक्शन ले सकते हैं. यह सुविधा खासतौर पर छात्रों, नौकरीपेशा युवाओं और दूसरे राज्यों में किराए पर रहने वाले लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से- 

भारत पेट्रोलियम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर जानकारी देते हुए बताया है कि Bharatgas Mini कनेक्शन के लिए अब एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं है. इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो किराए के घरों में रहते हैं या बार-बार जगह बदलते रहते हैं.

यह भी पढ़ें- हनुमान जयंती पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: इन रास्तों पर रहेगा भारी जाम, निकलने से पहले जरूर देखें रूट प्लान

क्या है Bharatgas Mini?

Bharatgas Mini एक छोटा और पोर्टेबल गैस सिलेंडर है, जिसका वजन 5 किलोग्राम होता है. इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें हल्का और आसानी से ले जाने वाला कुकिंग फ्यूल चाहिए. इसका साइज छोटा होने के कारण इसे कहीं भी ले जाना और इस्तेमाल करना बेहद आसान है. यही वजह है कि यह किराए के मकानों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी है.

कैसे लें Bharatgas Mini कनेक्शन?

इस कनेक्शन को लेने की प्रक्रिया बेहद आसान है. इसके लिए- 

  • आपको अपने नजदीकी Bharatgas डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा.
  • वहां एक वैध पहचान पत्र (ID) दिखाना होगा.
  • अच्छी बात यह है कि आप अपने ऑफिस का आईडी कार्ड या कॉलेज आईडी भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • इसके बाद एक छोटा-सा डिपॉजिट देकर आप तुरंत गैस सिलेंडर लेकर घर जा सकते हैं.

यानी ये योजना किराए के घर में रहने वाले, बार-बार शहर बदलने वाले, छात्र हैं या पीजी/होस्टल में रहने वाले लोगों के लिए बेहद सुविधाजनक हो सकती है. अब उन्हें गैस कनेक्शन लेने के लिए लंबी कागजी प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा.

डिपॉजिट वापस मिलने की सुविधा

वहीं, अगर आप भविष्य में इस कनेक्शन को बंद करना चाहते हैं, तो 5 साल के अंदर सिलेंडर वापस करने पर आपको जमा राशि का लगभग 50% तक पैसा वापस मिल सकता है. इससे यह योजना और भी भरोसेमंद बन जाती है.
 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *