नई दिल्ली:
Delhi Rain Alert: दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह एक बार फिर बारिश ने दस्तक दी. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से लेकर पूरे एनसीआर में सुबह-सुबह बारिश की बूंदों ने मौसम को खुशगवार बना दिया. दिल्ली में लाल किला, रफी मार्ग, इंडिया गेट कर्तव्य पथ जैसे कई इलाकों में सुबह के वक्त काले घने बादलों के बीच बूंदाबांदी हुई. उधर, राजस्थान के जैसलमेर इलाके में देर रात से ही झमाझम बारिश हो रही है. राजस्थान में पिछले हफ्ते ही दो-तीन दिन जमकर बारिश हुई थी और ओलावृष्टि देखने को मिली थी. बीकानेर और जयपुर संभाग में भी ऐसा ही मौसम था.
राजस्थान के जैसलमेर में भी बारिश
VIDEO | Rajasthan: Heavy rain lashed Jaisalmer last night; storm, thunder and winds trigger waterlogging, disrupt normal life.#JaisalmerNews #WeatherUpdate
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/rwQi7A7hJJ
— Press Trust of India (@PTI_News) April 7, 2026
दिल्ली के रफी मार्ग, इंडिया गेट, धौला कुआं जैसे इलाके में भी बरसात हो रही है. दिल्ली में बारिश आगे भी जारी रहने का अनुमान है. दिल्ली के करावल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, शहादरा, विवेक विहार, प्रीत विहार के साथ गाजियाबाद में लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, इंदिरापुरम में बारिश का अलर्ट है. छपरौला, दादरी समेत ग्रेटर नोएडा के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है.
VIDEO | Delhi: The national capital city wakes up to a rainy morning. Visuals from India Gate, Kartavya Path areas.#Delhi #WeatherUpdate #DelhiRains
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/B7xUe0u98y
— Press Trust of India (@PTI_News) April 7, 2026
दिल्ली के रफी मार्ग, फिरोजशाह मार्ग पर भी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने दिल्ली के दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है. दो दिनों तक सुबह, शाम और रात में भी हल्की से मध्यम से बारिश का अलर्ट है.
गरज, चमक के साथ बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से भी मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा.
#WATCH | Delhi: The weather changes in the national capital after morning rain.
Visuals from Firoz Shah Road pic.twitter.com/SE1NeDnkwX
— ANI (@ANI) April 7, 2026
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश से लेकर बिहार और ओडिशा तक अगले दो-तीन में बारिश का अलर्ट है. पूर्वी भारत, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश, ओलावृष्टि से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. भुवनेश्वर, कोलकाता जैसे शहरों में भी रेन अलर्ट है.
यूपी और हरियाणा में रेन अलर्ट
हरियाणा के कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाडी, नारनौल, बावल में बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, रामपुर, सिकंदराबाद, चंदौसी, पिलखुआ, हापुड, गुलौती, सियाना, संभल, बिलारी, बुलंदशहर में हल्की बारिश होने की संभावना है. यूपी में जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई में रेन अलर्ट है.राजस्थान के झुंझुनू, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली, अलवर, विराटनगर में भी बरसात हो रही है.


