RBSE 12th Result 2026 Declared: साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, जानें कैसा रहा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट

RBSE 12th Result 2026 Declared: साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, जानें कैसा रहा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट RBSE 12th Result 2026 Declared: साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, जानें कैसा रहा तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट

RBSE Class 12 results: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं. नतीजे आज सुबह 10:00 बजे जारी किए गए हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किए हैं. शिक्षा मंत्री ने  सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है. आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं. आर्ट्स स्ट्रीम से 97.54 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. साइंस स्ट्रीम से 97.52 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. वहीं कॉमर्स में पास प्रतिशत 93.64 % रहा है 

NDTV रिजल्ट चेकर पर जाकर देखें नतीजे

RBSE 12वीं रिजल्ट 

कॉमर्स (Commerce)-  इस स्ट्रीम में 93.64 % छात्र पास हुए हैं. 

साइंस (Science)- इस स्ट्रीम में 97.52 % छात्र पास हुए हैं.

आर्ट्स (Arts)- इस स्ट्रीम में 97.54 % छात्र पास हुए हैं.

पिछले साल का रिजल्ट क्या रहा

कॉमर्स स्ट्रीम: 99.07%

आर्ट्स स्ट्रीम: 97.78%

साइंस स्ट्रीम: 94.43%

ये भी पढ़ें- RBSE 12th Result 2026 LIVE: कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कुछ ही मिनटों में आएगा रिजल्ट

साइंस स्ट्रीम- कुल पास प्रतिशत 2025 के 98.43% से घटकर 2026 में 97.52% रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% और छात्राओं का 98.34% दर्ज हुआ. प्रथम श्रेणी में 1,46,644 छात्र और 98,636 छात्राएं सफल रहीं.

कॉमर्स- इस स्ट्रीम में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है. कुल परिणाम 99.07% से गिरकर 93.64% रह गया. छात्रों का पास प्रतिशत 94.04% और छात्राओं का 92.82% रहा. प्रथम श्रेणी में 13,976 छात्र और 8,096 छात्राएं शामिल रहीं.

आर्ट्स- आर्ट्स, में भी मामूली गिरावट के साथ कुल परिणाम 97.78% से 97.54% रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% और छात्राओं का 98.29% रहा. प्रथम श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं सफल रहीं.

इस परीक्षा में कुल परिणाम 97.76% से घटकर 97.20% रहा. छात्रों का पास प्रतिशत 96.46% और छात्राओं का 97.77% रहा.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *