Stock Market Live: क्या आज मंगलवार को भारतीय शेयर बाजारों (Share Market Live) में रौनक लौटेगी? ग्लोबल मार्केट और गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) तो ऐसे ही संकेत दे रहा है. पिछले कई हफ्तों से युद्ध की आग में झुलस रहे वैश्विक बाजारों (Global Market) के लिए सोमवार की शाम एक बड़ी राहत लेकर आई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पोस्ट ने न केवल युद्ध की आशंकाओं को कम किया, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में नई जान फूंक दी है. ट्रंप के इस ‘संदेश’ के बाद अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखी गई. वॉल स्ट्रीट पर सोमवार को जबरदस्त रौनक रही. S&P 500 इंडेक्स से लेकर NASDAQ में तेजी देखी गई. हालांकि, ईरान द्वारा सीधी बातचीत से इनकार करने के बाद बढ़त थोड़ी सीमित हुई, लेकिन निवेशकों का सेंटिमेंट अब भी सकारात्मक बना हुआ है. अब ये उम्मीद की जा रही है कि क्या सोमवार की ऐतिहासिक गिरावट के बाद भारतीय बाजार के लिए भी ‘मंगलवार’ मंगलमय साबित होगा?
गिफ्ट निफ्टी से मिले धमाकेदार संकेत
सोमवार को भारतीय बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे, लेकिन शाम होते-होते गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) ने पूरी तस्वीर बदल दी. गिफ्ट निफ्टी में करीब 900 अंकों (4%) की जोरदार तेजी देखी गई. मंगलवार सुबह भी इसमें करीब 2% की तेजी देखी जा रही है, इसे संकेत माना ज रहा है कि सोमवार को निवेशकों ने जो 13.65 लाख करोड़ रुपये गंवाए थे, उसकी बड़ी भरपाई मंगलवार को बाजार खुलते ही हो सकती है.


