Tamil Nadu Election 2026 Schedule Anouncement: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे

Latest and Breaking News on NDTV Tamil Nadu Election 2026 Schedule Anouncement: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 23 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे


Tamil Nadu Election 2026 Date: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार तमिलनाडु में एक ही चरण में सभी 234 सीटों पर वोटिंग होगी. राज्य में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. वहीं दक्षिण भारत के इस सबसे महत्वपूर्ण राज्य में सत्ता की चाबी किसके पास होगी, इसका फैसला 4 मई को हो जाएगा. यानी 4 मई को चुनाव के नतीजे जारी होंगे.

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 का शेड्यूल

क्रमकार्यक्रमदिनांक और दिन
1राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख30.03.2026 (सोमवार)
2नामांकन करने की अंतिम तारीख06.04.2026 (सोमवार)
3नामांकन की जांच की तारीख07.04.2026 (मंगलवार)
4उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तारीख09.04.2026 (गुरुवार)
5मतदान की तारीख23.04.2026 (गुरुवार)
6मतगणना की तारीख04.05.2026 (सोमवार)
7चुनाव पूर्ण होने की अंतिम तारीख06.05.2026 (बुधवार)

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 पर एक नजर
2021 का चुनाव तमिलनाडु के लिए ऐतिहासिक था क्योंकि यह राज्य के दो दिग्गज नेताओं जयललिता और करुणानिधि के बिना पहला विधानसभा चुनाव था.

  • कुल सीटें: 234
  • बहुमत का आंकड़ा: 118
  • नतीजे: एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाले DMK गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की थी.
  • DMK: 133 सीटें
  • AIADMK: 66 सीटें
  • कांग्रेस: 18 सीटें
  • PMK: 5 सीटें
  • BJP: 4 सीटें
  • वोट शेयर: DMK को लगभग 37.7% और AIADMK को 33.3% वोट मिले थे.
  • चरण: 2021 में तमिलनाडु में एक ही चरण में 6 अप्रैल को मतदान हुआ था.

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान LIVE UPDATE 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *