UK07 का मतलब क्या होता है, जिसके नाम से मशहूर हैं यूट्यूबर Anurag Dobhal ?


UK07 का मतलब क्या होता है, जिसके नाम से मशहूर हैं यूट्यूबर  Anurag Dobhal ?

अनुराग डोभाल के लिए ‘UK07’ उनकी पहचान है. इसका सीधा कनेक्शन उनके बर्थ प्लेस से जुड़ा है.

Meaning of UK07 Rider: यूट्यूब की दुनिया में जब भी एडवेंचर और लग्जरी बाइक्स की बात होती है, तो अनुराग डोभाल का नाम सबसे पहले आता है. करोड़ों लोग उन्हें अनुराग के बजाय ‘The UK07 Rider’ के नाम से जानते हैं. हाल के दिनों में अनुराग अपनी हेल्थ और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके नाम के साथ जुड़ा यह ‘UK07’ क्या है और इसका मतलब क्या होता है. आइए जानते हैं…

अनुराग डोभाल सुर्खियों में क्यों हैं

बीते कुछ दिन अनुराग और उनके चाहने वालों के लिए काफी चिंताजनक रहे. दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक सड़क हादसे के बाद उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अब उनके फैंस के लिए राहत की खबर है. उनके मैनेजर रोहित पांडे ने अपडेट दिया है कि अनुराग की हालत में सुधार है और उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. एक्सीडेंट के अलावा, अनुराग ने हाल ही में एक इमोशनल वीडियो शेयर कर अपनी मेंटल हेल्थ और पिछले 8 महीनों के स्ट्रगल का जिक्र किया था, जिसने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.

अनुराग के नाम में जुड़े ‘UK07’ का मतलब क्या है

अनुराग डोभाल के लिए ‘UK07’ उनकी पहचान है. इसका सीधा कनेक्शन उनके बर्थ प्लेस से जुड़ा है. UK का मतलब उत्तराखंड है और 07 उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का आधिकारिक RTO (Regional Transport Office) कोड है. वहां रजिस्टर्ड गाड़ियों के नंबर प्लेट पर ‘UK07’ लिखा होता है. चूंकि अनुराग देहरादून के रहने वाले हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मोटो-व्लॉगिंग यानि बाइक पर घूमते हुए वीडियो बनाने से की थी, इसलिए उन्होंने अपने शहर के कोड को अपने ब्रांड नेम ‘The UK07 Rider’ पर रखा.

अनुराग डोभाल की लाइफ और करियर

एक मिडिल क्लास फैमिली से आने वाले अनुराग ने अपनी मेहनत से अपनी पुरानी बाइक पर सफर शुरू किया और देखते ही देखते करोड़ों सब्सक्राइबर्स तक पहुंच गए. आज वो अपनी करोड़ों की सुपरबाइक्स और लग्जरी कारों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने देहरादून जैसे छोटे शहर की पहचान (UK07) को बिग बॉस 17 जैसे नेशनल प्लेटफॉर्म तक पहुंचाया. सोशल मीडिया पर उनके फॉलोवर्स की संख्या करोड़ों में हैं.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *