UP Cabinet: खाद्य, ऊर्जा समेत 35 प्रस्तावों को मंजूरी, 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीदी, जानिए योगी कैबिनेट के फैसले

UP Cabinet: खाद्य, ऊर्जा समेत 35 प्रस्तावों को मंजूरी, 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीदी, जानिए योगी कैबिनेट के फैसले UP Cabinet: खाद्य, ऊर्जा समेत 35 प्रस्तावों को मंजूरी, 30 मार्च से शुरू होगी गेहूं खरीदी, जानिए योगी कैबिनेट के फैसले

UP Cabinet Decisions: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में 35 प्रस्तावों को प्रस्तावों को मंजूरी दी. इनमें खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं. सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2585 प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले वर्ष से 160 रुपये अधिक है. 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू होगी.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें राज्य के औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए. कैबिनेट बैठक का सबसे बड़ा केंद्र किसान रहे. सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीद की नीति स्पष्ट कर दी है, जिसमें अन्नदाताओं को राहत मिली. इस वर्ष गेंहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2585/क्विंटल तय किया गया है़, जो गत वर्ष की तुलना में ₹160 प्रति क्विंटल अधिक है. वहीं, 30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक गेहूं की खरीद की जाएगी. प्रदेश के 75 जिलों के 6500 केंद्रों पर गेहूं खरीदी होगी जो प्रदेश की 8 क्रय एजेंसियों एफसीआई, यूपी मंडी परिषद, पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, नैफेड और एनसीसीएफ के माध्यम से होगी. 

2 सिर, 2 हाथ और 4 पैर, पर दिल एक, जन्म के बाद मां की मौत; बच्चे दूध पी रहे, मामला चौंका देगा  

फ्लोटिंग सोलर प्लांट को मंजूरी

इसके अलावा, देश की पहली सोलर सिटी के रूप में प्रस्थापित अयोध्या में ताल के ऊपर फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाने को मंजूरी दी गई. ऊर्जा क्षेत्र में घाटमपुर पावर प्लांट के लिए कोल माइन विकास के लिए 2242.90 करोड़ रुपये स्वीकृत किए. गोरखपुर में 20 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट करने को मंजूरी दी गई.  नगर विकास के तहत “नवयुग पालिका योजना” को भी मंजूरी दी गई है, जो 58 जिला मुख्यालयों में लागू होगी.

 IAS दूल्हा निकला फर्जी, गोरखपुर में की तीसरी शादी, दुल्हन को गोवा में बेचने की थी तैयारी; ऐसे खुला भेद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *