VIDEO: दिल्ली के पालम इलाके की पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Latest and Breaking News on NDTV VIDEO: दिल्ली के पालम इलाके की पांच मंजिला इमारत में लगी भयानक आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत


दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को आग लगने की एक भीषण घटना सामने आई. रामफल चौक के पास एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं.आग इतनी भयावह थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. बिल्डिंग में से कुल 10 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बचाए गए लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. उनको भी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. 

इमारत से उठ रहा धुएं का काला गुबार

इमारत में करीब 22 लोगों का परिवार रहता है, जिनमें से 10 से 12 लोग गोवा घूमने गए है. जो घर पर थे वो आग की चपेट में आ गए. इमारत में आग की लपटों पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है. लेकिन आग पूरी तरह से नहीं बुझी है. उससे लगातार धुएं का काला गुबार उठ रहा है. दमकल कर्मचारी लगातार पानी का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं. इमारत के अंदर से धुआं उठता दिखाई दे रहा है.

पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग

जिस इमारत में आग लगी है, वहां पर बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और स्थायी टिन की शेड बनी हुई चार मंजिलें हैं.  बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें हैं, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर लोग रहते हैं. आग लगते ही दो लोग इमारत से नीचे कूद गए थे. इस वजह से उनको भी चोट आई है. इलाज के लिए उनको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग बुझाने की कोशिश के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. हालांकि आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

शनिवार को द्वारका की इमारत में भी लगी थी आग

बता दें कि शनिवार को दिल्ली के द्वारका की एक चार मंजिला इमारत में भी आग लग गई थी. कई दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था. पुलिस के अनुसार, पालम निवासी आशीष भारद्वाज को शुक्रवार को चीन से लगभग 70-80 लाख रुपये के कपड़ों की खेप मिली थी, जिसे भूतल पार्किंग में रखा गया था और आग में सारा स्टॉक जलकर खाक हो गया. इस घटना के दौरान जान बचाने के लिए एक 21 साल का लड़का पहली मंजिल से नीचे कूद गया था.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *