राजनीति की बात आते ही अक्सर बहस छिड़ जाती है कि क्या नेताओं के लिए पढ़ाई जरूरी है या नहीं. कोई कहता है अनुभव ही सबसे बड़ा गुरु है, तो कोई मानता है कि मजबूत पढ़ाई सोच को गहराई देती है. लेकिन दिलचस्प सच ये है कि भारत की राजनीति में कई ऐसे चेहरे हैं, जिन्होंने सिर्फ मैदान ही नहीं बल्कि किताबों में भी कमाल किया है. इन नेताओं ने विदेश की बड़ी यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई की और वहां से सीखा नजरिया उनके फैसलों और काम में साफ दिखता है. यही वजह है कि उनकी बातों में तर्क भी होता है और एक अलग तरह की समझ भी.
1. मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह ने ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की और बाद में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़े. उनकी पढ़ाई का असर उनके पूरे करियर में दिखा. 1991 में देश की इकोनामी को संभालने में उनकी बड़ी भूमिका रही. प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने सोच-समझकर फैसले लिए, जो उनकी मजबूत पकड़ को दिखाते थे.
2. शशि थरूर
शशि थरूर ने अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशंस में पीएचडी की. कम उम्र में इतनी बड़ी डिग्री लेना उनकी काबिलियत दिखाता है. उन्होंने इंटरनेशनल यूनाइटेड नेशंस में भी काम किया, जिससे उनकी वैश्विक समझ और मजबूत हुई. उनकी भाषा और सोच उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है.
3. राहुल गांधी
राहुल गांधी ने ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और इससे पहले अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में भी पढ़े. विदेश में पढ़ाई करने से उन्हें अलग-अलग देशों की राजनीति को समझने का मौका मिला. यही अनुभव उनके नजरिए में नजर आता है. वे नई पीढ़ी के नेताओं में गिने जाते हैं.
4. कपिल सिब्बल
कपिल सिब्बल ने अमेरिका के हार्वर्ड लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की. वो देश के बड़े वकीलों में गिने जाते हैं. कानून की गहरी समझ के चलते उन्होंने कई बड़े मामलों में अपनी पहचान बनाई. राजनीति में भी उनकी मजबूत पकड़ है.
5. सलमान खुर्शीद
सलमान खुर्शीद ने ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की. वे विदेश मंत्री जैसे बड़े पद पर रह चुके हैं. उनकी पढ़ाई ने उन्हें इंटरनेशनल मामलों को समझने में मदद दी. वो बहुत ही बैलेंस तरीके से अपनी बात रखते हैं.
6. सुब्रमण्यम स्वामी
सुब्रमण्यम स्वामी ने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की. उनका झुकाव हमेशा इकोनॉमिक्स की तरफ रहा है. उन्होंने विदेश में पढ़ाने का काम भी किया है. इकोनामी पर उनकी राय अक्सर चर्चा में रहती है.
7. ज्योतिरादित्य सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. सिंधिया नई सोच और आधुनिक नजरिए वाले नेता माने जाते हैं. उनकी पढ़ाई का असर उनके फैसलों में दिखता है. वे युवाओं के बीच भी लोकप्रिय हैं.
8. महुआ मोइत्रा
महुआ मोइत्रा ने अमेरिका के माउंट होलयोके कॉलेज से पढ़ाई की. उन्होंने पहले कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया और बाद में राजनीति में आईं. उनकी साफगोई और मजबूत बोलने का अंदाज उन्हें अलग पहचान देता है. वे बेबाक तरीके से अपनी बात रखती हैं.
9. अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. वे टेक्नोलॉजी और आधुनिक सोच वाले नेता माने जाते हैं. मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने कई विकास से जुड़े काम किए. युवा नेता के तौर पर उनकी अलग पहचान है.
10. सुखबीर सिंह बादल
सुखबीर सिंह बादल ने अमेरिका की कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से एमबीए किया. वे पंजाब की राजनीति में लंबे समय से एक्टिव हैं. उनकी पढ़ाई का असर उनके काम करने के तरीके में दिखता है. वे संगठन को मजबूत करने के लिए जाने जाते हैं.
सिविल लाइन्स ही नहीं, ये इलाके भी दिलाते हैं अंग्रेजी हुकूमत की याद; देख लीजिए पूरी लिस्ट


