अमेरिकी डॉलर पर नजर आएंगे ट्रंप, ट्रेजरी विभाग ने शुरू की तैयारी, 1866 के बाद पहली बार होगा ऐसा

Latest and Breaking News on NDTV अमेरिकी डॉलर पर नजर आएंगे ट्रंप, ट्रेजरी विभाग ने शुरू की तैयारी, 1866 के बाद पहली बार होगा ऐसा


अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चित्र वाला 250 अमेरिकी डॉलर का नोट जारी किया जा सकता है. बृहस्पतिवार को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यदि प्रशासन के अधिकारी इस कदम के लिए कांग्रेस की मंजूरी प्राप्त करने में सफल होते हैं, तो ये संभव हो जाएगा. डॉलर पर ट्रंप की तस्वीर को देश की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी किया जाएगा. ये जानकारी ट्रंप की तस्वीर स्वर्ण सिक्के पर अंकित करने की घोषणा के दो महीने से कुछ अधिक समय बाद सामने आई है.

कैसे पता चला

बृहस्पतिवार को वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि अमेरिकी ट्रेजर मंत्री ब्रैंडन बीच और उनके वरिष्ठ सलाहकार माइक ब्राउन ने वित्त मंत्रालय के एनग्रेविंग और प्रींटिंग ब्यूरो (बीईपी) के कर्मचारियों से 250 अमेरिकी डॉलर के नोट के प्रोटोटाइप तैयार करने का आग्रह किया है. अमेरिकी संघीय कानून के अनुसार, करेंसी नोटों पर केवल मरे हुए लोगों की ही तस्वीर लगाई जा सकती है. ट्रंप की तस्वीर को करेंसी नोट पर छापने की अनुमति देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस को एक नया कानून पारित करना होगा.

Photo Credit: Bloomberg

डिजाइन बनाने वाले ने बताया

इस प्रयास के तहत, बीच ने अगस्त और सितंबर में ब्यूरो के कर्मचारियों को नोट के लिए मॉक-अप डिजाइन उपलब्ध कराए. द पोस्ट ने ट्रेजरी विभाग के कर्मचारियों के हवाले से बताया कि एक डिजाइन में 250 अमेरिकी डॉलर के नोट के केंद्र में राष्ट्रपति और वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट के हस्ताक्षरों के बीच ट्रंप का चेहरा दिखाया गया था. मॉक-अप डिजाइन करने वाले कलाकार ने द पोस्ट को बताया कि उन्होंने इस बारे में ट्रंप से बात की थी. ब्रिटिश चित्रकार इयान अलेक्जेंडर ने कहा कि ट्रंप ने उनके मूल डिजाइन में बदलाव भी कराए, जैसे कि अमेरिकी ध्वज के रंगों को जोड़ना और राष्ट्र की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ का प्रतीक लोगो लगाना.

डॉलर पर छपने के क्या हैं नियम

1866 के बाद से अमेरिकी मुद्रा पर किसी भी जीवित व्यक्ति की तस्वीर नहीं छपी है, जब एक पांच सेंट के नोट पर वित्त मंत्रालय के एक मध्यम स्तर के अधिकारी की तस्वीर छपने के बाद इसे प्रतिबंधित कर दिया गया था. पिछले साल राष्ट्र की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ट्रंप को 250 अमेरिकी डॉलर के नोट पर चित्रित करने की अनुमति देने वाला एक विधेयक कांग्रेस में पेश किया गया था. द पोस्ट को दिए एक बयान में, वित्त विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि प्रस्तावित कानून के जवाब में मुद्रण कार्यालय “उचित योजना और उचित जांच-पड़ताल” कर रहा है. बयान में कहा गया है, “यदि यह विधायी आदेश पारित हो जाता है, तो बीईपी हमारे महान राष्ट्र की 250वीं वर्षगांठ को उचित रूप से सम्मानित करने के लिए 250 अमेरिकी डॉलर का स्मारक नोट छापने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रहा है.”

ये भी पढ़ें-

अमेरिकी सैनिकों को मोबाइल डेटा से ट्रैक कर रहे दुश्मन, बना रहे टारगेट

ट्रंप-मोजतबा की टेबल पर पड़ा है ईरान-अमेरिका शांति समझौता: रिपोर्ट, फिर क्यों हो रहे हमले




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *