उत्तर प्रदेश TGT एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश TGT एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड उत्तर प्रदेश TGT एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस लिंक पर जाकर करें डाउनलोड

UP TGT Exam City Intimation Slip 2026 Out: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UP TGT एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर स्लिप जारी की है. जो भी उम्मीदवार UP TGT एग्जाम 2026 परीक्षा देने जा रहे हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे हासिल कर सकते हैं. बता दें कि UP TGT परीक्षा 2026, 3 और 4 जून 2026 को उत्तर प्रदेश भर के कई जिलों में होने जा रही है. 

UP TGT सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

  1. UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड की जा सकती है.
  2. होमपेज सिटी इंटिमेशन स्लिप का लिंक मिलेगा. इस लिंक पर क्लिक कर दें.
  3. “Login” या “OTR” विकल्प पर क्लिक करें.
  4. अपने रजिस्टर्ड क्रेडेंशियल्स भरें.
  5. स्लिप को डाउनलोड करें लें.

इन शहरों में हो रही है परीक्षा

UP TGT परीक्षा का आयोजन यूपी के कई सारे शहरों में किया जा रहा है. ये एग्जाम आगरा, इलाहाबाद, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, बरेली, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, फैजाबाद और मुरादाबाद जैसे प्रमुख शहरों में होगा. UP TGT एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप पर उम्मीदवारों का एग्जाम किस शहर में होगा उसकी जानकारी दी गई है. ताकि छात्र अपनी यात्रा की सही से योजना कर सकें.  UP TGT परीक्षा एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता दिया जाएगा. UP TGT एग्जाम 2026 के जरिए विभिन्न विषयों में TGT के कुल 3539 पदों को भरा जाना है.

UP TGT परीक्षा पैटर्न

ये ऑफ़लाइन यानी पेन और पेपर मोड में होगी. कुल 125 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछ जाएंगे, जो कि कुल अंक: 500 अंक के होंगे. हर सही उत्तर पर +4 नंबर दिए जाएंगे. एग्जाम की कुल समय अवधि  2 घंटे की है. एग्जाम में किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं है.

ये भी पढ़ें- BPSC TRE 4 नोटिफिकेशन को लेकर आया बड़ा अपडेट, बिहार शिक्षा मंत्री ने बताया कब होगा जारी, नोट कर लें तारीख




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *