ऑफिस से लौटकर खाना बनाने का नहीं करता मन? ट्राई करें ये 30 मिनट वाली आसान ‘नो-कुकिंग’ डिनर रेसिपीज

ऑफिस से लौटकर खाना बनाने का नहीं करता मन? ट्राई करें ये 30 मिनट वाली आसान ‘नो-कुकिंग’ डिनर रेसिपीज ऑफिस से लौटकर खाना बनाने का नहीं करता मन? ट्राई करें ये 30 मिनट वाली आसान ‘नो-कुकिंग’ डिनर रेसिपीज

No Cooking Dinner Recipes: अपने करियर को बनाने के लिए और इंडिपेंटेंड रहने के लिए आज के समय में ना जाने कितने ही लोग दूसरे शहरों में अकेले रहते हैं. 9 घंटे के ऑफिस के बाद जब घर आते हैं तो सबसे बड़ी परेशानी जो सभी को होती है वो है खाना बनाना. पूरा दिन थक के आने के बाद किचन में खड़े होकर घंटों खाना बनाने का मन तो किसी का नहीं होता है, लेकिन मजबूरी में ये करना पड़ता है. 

लेकिन कभी-कभार शरीर और मन इतना थका होता है कि बाहर से खाना मंगाकर खाना ही बेस्ट ऑप्शन लगता है. हालांकि ये सबसे आसान ऑप्शन है लेकिन ये आपकी सेहत और जेब दोनों पर ही भारी पड़ सकता है. अगर आप भी इसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान “नो-कुकिंग” डिनर रेसिपीज आपकी लाइफ आसान बना सकती हैं.

आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज के बारे में बताएंगे जिनको बनाने के लिए गैस जलाने तक की जरूरत नहीं पड़ती है और बहुत ही कम मेहनत में ये बनकर तैयार हो जाती है. इसके साथ ही ये हेल्दी और पेट को जल्दी भर देती है.

1. दही-पोहा बाउल

पहली रेसिपी है दही-पोहा बाउल. इसके लिए आप पोहे को अच्छी तरह से धोकर 5 मिनट के लिए सॉफ्ट होने को रख दें. पोहा सॉफ्ट होने के बाद उसमें दही, नमक, प्याज, टमाटर और भुना जीरा डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें. इसके ऊपर से सेव या मूंगफली डालकर खाएं. ये खाने में लाइट, टेस्टी और पेट भरने वाला होता है. 

2. वेज सैंडविच

इसे बनाना बेहद आसान है, इसके लिए ब्रेड में खीरा, टमाटर, प्याज, चीज या मेयो अपनी पसंद का स्प्रेड डालकर सैंडविच तैयार कर लें. आप चाहें तो इसके साथ ग्रीन चटनी या कैचप भी ले सकते हैं. ये सैंडविच खाने में टेस्टी हैं और बिना मेहनत किए जल्दी बनकर तैयार हो जाता है. 

3. फ्रूट और योगर्ट बाउल

अगर कुछ हेल्दी और हल्का खाना है तो दही में कटे हुए फल, ओट्स, ड्राई फ्रूट्स और शहद डालकर खाएं. गर्मियों में ये काफी फ्रेश फील देता है.

4. स्प्राउट्स चाट

बाजार में आसानी से मिलने वाले उबले स्प्राउट्स में प्याज, टमाटर, नींबू, नमक और चाट मसाला मिलाएं. ये प्रोटीन से भरपूर डिनर ऑप्शन माना जाता है.

ये भी पढ़ेंNo-Cook Summer Lunch Box: बिना गैस 10 मिनट में बनाएं ऐसा लंच जो जल्दी बासी भी नहीं होता, देर तक रहेगा फ्रेश!

5. पीनट बटर-बनाना टोस्ट

ब्रेड पर पीनट बटर लगाकर ऊपर केले के स्लाइस रखें. मीठा पसंद करने वालों के लिए ये झटपट बनने वाला अच्छा डिनर हो सकता है.

ये सभी रेसिपीज 10-15 मिनट में बनकर तैयार हो जाती हैं. इसमें ना तो ज्यादा समय लगता है और ना ही ज्यादा मेहनत. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *