‘कलयुग’ में श्रवण कुमार जैसे भाई! बहन की वफादारी का दिया ऐसा सिला, देख रो पड़ा पूरा इंटरनेट

Latest and Breaking News on NDTV 'कलयुग' में श्रवण कुमार जैसे भाई! बहन की वफादारी का दिया ऐसा सिला, देख रो पड़ा पूरा इंटरनेट


Ludhiana Brothers Surprise Sister House: कहते हैं भाई और बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे पाक रिश्ता होता है, जहां नोकझोंक तो होती है पर जान छिड़कने में भी कोई पीछे नहीं रहता. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर सख्त से सख्त इंसान का दिल भी मोम की तरह पिघल जाए. यहां दो भाइयों ने अपनी इकलौती बहन को 50 लाख रुपये का चमचमाता घर तोहफे में देकर यह साबित कर दिया कि, आज के दौर में भी रिश्तों की गर्माहट फीकी नहीं पड़ी है.

ये भी पढ़ें:-समंदर पार साड़ी का ‘भौकाल’: अमेरिका के म्यूजियम में क्यों सजी भारत की ये साड़ी? जानें

पिता के साये के बाद बहन बनी थी ढाल (50 Lakh House Gift)

लुधियाना के अमर देवगन और देव देवगन ने अपनी बहन मनप्रीत कौर बिरदी के लिए कुछ ऐसा किया, जिसकी चर्चा हर जुबान पर है. दरअसल, साल 2007 में पिता के गुजर जाने के बाद मनप्रीत ने चट्टान की तरह खड़े होकर अपने भाइयों और परिवार को संभाला था. भाइयों के दिल में बहन के इस निस्वार्थ प्रेम के लिए जो इज्जत थी, वो 50 लाख के इस आलीशान घर की शक्ल में बाहर आई. वायरल वीडियो के मुताबिक, दोनों भाई पिछले 5 साल से चुपचाप इस सरप्राइज की तैयारी कर रहे थे ताकि अपनी बहन को दुनिया की हर खुशी दे सकें.

ये भी पढ़ें:-न बच्चा होगा, न शोर…क्या खत्म होने वाली है इंसानों और जानवरों की नस्ल? वैज्ञानिकों की खौफनाक चेतावनी!

जब खुली घर की नेमप्लेट, तो फूट-फूटकर रो पड़ी बहन (A Precious Gift for Sister from Brothers)

सरप्राइज का मंजर किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. एक धार्मिक कार्यक्रम के बहाने ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे परिवार को लुधियाना के कोट मंगल सिंह इलाके में ले जाया गया. वहां 175 गज में बने नए घर के सामने जैसे ही भाइयों ने नेमप्लेट से कागज हटाया और उस पर बहन ‘मनप्रीत’ का नाम चमकता दिखा, तो खुशियों का ठिकाना नहीं रहा. अपनी आंखों के सामने अपना खुद का घर देखकर मनप्रीत अपने जज्बात काबू नहीं कर पाईं और भाइयों के गले लगकर फूट-फूटकर रोने लगीं.

बहन के लिए भाइयों का अनमोल तोहफा (Emotional Housewarming Surprise in Ludhiana)

इस भावुक लम्हे का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. कोई कह रहा है, ‘वाहेगुरु हर बहन को ऐसे भाई दे’, तो कोई इसे इस साल का सबसे ‘हार्ट टचिंग’ वीडियो बता रहा हैं.’ 13 जून को मनप्रीत के जन्मदिन पर घर का गृह-प्रवेश रखा गया है, जो इस मौके को और भी यादगार बना देगा. यह खबर बताती है कि दौलत तो बहुत लोग कमाते हैं, पर रिश्तों में किया गया निवेश ही असली सुकून देता है.

लुधियाना के इन भाइयों ने दिखा दिया कि भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ बचपन की यादों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे की ढाल बनने का नाम है. इस महंगाई और भागदौड़ भरे जमाने में भी ऐसी मिसालें दिल को सुकून देती हैं.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *