कुरुक्षेत्र: बेटी की बीमारी से तंग थे माता-पिता, बच्ची संग लगा लिया मौत को गले, पंखे से लटका मिला शव

कुरुक्षेत्र: बेटी की बीमारी से तंग थे माता-पिता, बच्ची संग लगा लिया मौत को गले, पंखे से लटका मिला शव कुरुक्षेत्र: बेटी की बीमारी से तंग थे माता-पिता, बच्ची संग लगा लिया मौत को गले, पंखे से लटका मिला शव

कुरुक्षेत्र:

कुरुक्षेत्र में 3 साल की बच्ची की बीमारी से तंग आकर एक परिवार ने मौत को गले लगा लिया. मरने वालो में पति-पत्नी और उनकी 3 साल की छोटी बेटी शामिल है. पुलिस के मुताबिक, बेटी की गंभीर बीमारी को लेकर परिवार काफी परेशान था. इसी तनाव में माता-पिता ने बच्ची संग पंखे से लटककर फांसी लगा ली.

पूरी घटना जानिए 

सोमवार सुबह 6:30 बजे सुभाष मंडी पुलिस चौकी को सूचना मिली कि प्रेम नगर कॉलोनी में एक घर में तीन लोगों ने फांसी लगा ली है. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. देखा तो पति, पत्नी और उनकी 3 साल की बच्ची पंखे से लटक रहे थे. तुरंत तीनों को नीचे उतारा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान जतिंद्र कुमार (30), पत्नी मंजू (28) और बेटी अदविका के रूप में हुई. जतिंद्र कुमार रेलवे मेल सर्विस में काम करता था.

परिवार में कौन-कौन?

जतिंद्र कुमार के पिता महेंद्र सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड थे.महेंद्र सिंह की करीब 6 महीने पहले ही मौत हो चुकी है. उनके परिवार में सिर्फ मां बिमला देवी बची हैं. साथ ही एक भाई प्रतीक भी है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कनाडा में रहता है.थाना कृष्णा गेट के SHO बलजीत सिंह के मुताबिक पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है.पुलिस उसकी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें-  हरियाणा: जमानत पर छूटे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने की फायरिंग

कुरुक्षेत्र से कमल सैनी की रिपोर्ट 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *