‘खान सर को गिरफ्तार करो, रौशन सर को रिहा करो…’, पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों का प्रदर्शन

'खान सर को गिरफ्तार करो, रौशन सर को रिहा करो...', पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों का प्रदर्शन 'खान सर को गिरफ्तार करो, रौशन सर को रिहा करो...', पटना में ज्ञान बिंदु कोचिंग के छात्रों का प्रदर्शन

बिहार की राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट में सैकड़ों छात्र इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ये सभी छात्र खान सर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग है कि पिछले दिनों हुई फायरिंग मामले में खान सर को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा जानी चाहिए. छात्रों का कहना है कि रौशन आनंद सर निर्दोष हैं. इसलिए उन्हें तुरंत रिहा किया जाए. साथ ही छात्र खान सर की गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं और पूरे मामले को लेकर लगातार आक्रोश जाहिर कर रहे हैं.

पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

इधर, खान सर के कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और पथराव की घटना की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस को मिले एक वीडियो में घटना के बाद दो लोग हवाई फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के सत्यापन के बाद कदमकुआं थाना में इस मामले में एक नया केस दर्ज किया गया है.पुलिस ने KGS से जुड़े दो गार्डों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों को जब्त कर लिया गया है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच (FSL) के लिए भेजा जा रहा है. गौरतलब है कि 2 जून की रात करीब 10:10 बजे इस कोचिंग संस्थान पर पथराव और तोड़फोड़ हुई थी, जिसकी जांच फिलहाल जारी है.

पुलिस की जांच में मारपीट करने की बात

वहीं, खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के संबंध में डीएसपी राजेश रंजन ने कहा, “रात करीब 10 बजे मुसल्लहपुर हाट के पास कुछ लोग खान ग्लोबल कोचिंग पहुंचे और संस्थान पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. उन्होंने गेट पर लगा होर्डिंग भी तोड़ दिया. इसके अलावा, वहां तैनात एक गार्ड के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके सिर में चोट आई. घायल गार्ड को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.” उन्होंने बताया कि खान कोचिंग प्रबंधन से जुड़े कन्हैया सिंह की शिकायत के आधार पर चार नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है. रौशन आनंद पर पूरी घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.

ये भी पढ़ें : खान सर से पटना पुलिस कर रही है पूछताछ, दो बॉडीगार्ड को भी थाने ले जाया गया






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *