गोपालगंज: NH-27 के डुमरिया पुल पर 10 घंटे का महाजाम, चिलचिलाती धूप में भूख-प्यास से बेहाल हुए हजारों यात्री

गोपालगंज: NH-27 के डुमरिया पुल पर 10 घंटे का महाजाम, चिलचिलाती धूप में भूख-प्यास से बेहाल हुए हजारों यात्री गोपालगंज: NH-27 के डुमरिया पुल पर 10 घंटे का महाजाम, चिलचिलाती धूप में भूख-प्यास से बेहाल हुए हजारों यात्री

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (NH-27) पर रविवार को उस समय चीख-पुकार मच गई जब डुमरिया पुल पर एक भारी वाहन के खराब होने से महाजाम लग गया. करीब 10 घंटे तक यात्री इस भीषण गर्मी और उमस में फंसे रहे. यूपी से पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली इस लाइफलाइन पर जाम का असर इतना व्यापक था कि वाहनों की कतारें कई किलोमीटर तक फैल गईं.

खराब वाहन बना मुसीबत 

हादसे की शुरुआत देर रात तब हुई जब एक बड़ा ट्रक डुमरिया पुल के बीचों-बीच खराब हो गया. चूंकि पुल संकरा है और यातायात का दबाव अधिक रहता है इसलिए देखते ही देखते दोनों ओर से वाहनों का पहिया थम गया. सुबह होते-होते जाम की स्थिति भयावह हो गई. गोपालगंज के महम्मदपुर फ्लाईओवर से लेकर पूर्वी चंपारण के कोटवा तक केवल गाड़ियों का रेला ही नजर आ रहा था.

पर्यटक और श्रद्धालु भी फंसे

इस जाम की वजह से केवल नेशनल हाईवे ही नहीं बल्कि केसरिया और अरेराज जाने वाली सहायक सड़कों पर भी यातायात ठप हो गया. विश्व प्रसिद्ध केसरिया स्तूप घूमने जा रहे पर्यटक घंटों तक भूखे-प्यासे गाड़ियों में कैद रहे. वहीं चंपारण के अरेराज बाबा सोमेश्वरनाथ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. छोटे बच्चे और बुजुर्ग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते दिखे.

पुलिस की मशक्कत और मौजूदा स्थिति

सूचना मिलते ही महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. संकीर्ण पुल पर क्रेन की मदद से खराब वाहन को किनारे करना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुआ. भारी मशक्कत के बाद वाहन को हटाया गया और यातायात को धीरे-धीरे चालू कराया गया.

यह भी पढ़ें- 

‘एंटी टेररिज्म ऑफिसर’ बनकर करते थे डिजिटल अरेस्ट, जोधपुर पुलिस ने दबोचा करोड़ों की ठगी का मास्टरमाइंड

भाजपा जिला मंत्री के पति का अपहरण कर काटे दोनों पैर, मरने की हालत में छोड़ भागे बदमाश




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *