ग्रेटर नोएडा दीपिका डेथ केस: पति ऋतिक और ससुर मनोज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

ग्रेटर नोएडा दीपिका डेथ केस: पति ऋतिक और ससुर मनोज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा ग्रेटर नोएडा दीपिका डेथ केस: पति ऋतिक और ससुर मनोज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Greater Noida Deepika Case: ग्रेटर नोएडा के चर्चित दीपिका डेथ केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में मुख्य आरोपी पति ऋतिक और ससुर मनोज को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. दहेज हत्या के आरोपों से जुड़े इस केस ने इलाके में सनसनी फैला दी है, वहीं पीड़ित परिवार अब भी इंसाफ की मांग कर रहा है.

अकील की रिपोर्ट…

कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजे गए आरोपी

जीबीएन पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी पति ऋतिक और ससुर मनोज को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में दो ही लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इस केस में कुल सात लोगों को नामजद किया गया है.

दहेज हत्या का गंभीर आरोप

दीपिका की मौत को लेकर उसके परिवार ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि शादी के बाद से ही दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. परिवार के मुताबिक, बार-बार पैसों और गाड़ी की मांग की जाती थी और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था.

14 महीने पहले हुई थी शादी

दीपिका की शादी करीब 14 महीने पहले ग्रेटर नोएडा के जलपुरा निवासी ऋतिक से हुई थी. परिवार का दावा है कि शादी में उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं. वे फॉर्च्यूनर गाड़ी और 50 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे.

17 मई की रात क्या हुआ?

पीड़ित पिता के मुताबिक, 17 मई को दीपिका ने फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और दहेज की मांग दोहराई जा रही है. वह उसी दिन ससुराल पहुंचकर बात कर लौट आए थे. रात में उन्हें सूचना मिली कि दीपिका छत से गिर गई है. जब वे अस्पताल पहुंचे, तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी.

परिजनों का कहना है कि दीपिका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जिससे उन्हें शक है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला है. उनका आरोप है कि ससुरालवालों ने हत्या कर शव को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया.

सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में दीपिका के पिता ने पति ऋतिक, ससुर मनोज, सास पूनम, ननद नेहा और तन्वी समेत कुल सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *