नई दिल्ली:
आमिर खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘फना’ 2006 की बड़ी हिट थी. यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई थी. यह एक सोशल-पॉलिटिकल- रोमांटिक थ्रिलर फिल्म थी. फिल्म अपनी रिलीज के 20 साल पूरे कर रही है. इस फिल्म में श्रुति सेठ ने काजोल की दोस्त फातिमा (फैटी) का रोल प्ले किया था. हाल ही में स्क्रीन से खास बातचीत में एक्ट्रेस ने याद किया कि कैसे दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान ने उन्हें ‘डांटा’ था. फिल्म में सरोज खान ने मशहूर देशभक्ति गीत ‘देश रंगीला’ की कोरियोग्राफी की थी.
श्रुति ने बताया खास फिल्म
श्रुति सेठ ने इस खास मौके पर ‘फना’ को एक बहुत ही खास फिल्म बताया. उन्होंने कहा, ‘यह मेरी यश राज के साथ पहली फिल्म थी. यह हमेशा मेरे लिए खास रहेगी. मैं अपने उस समय के बॉयफ्रेंड और अब पति (दानिश असलम उस समय असिस्टेंट डायरेक्टर थे) से सेट पर पहली बार मिली थी. हमें नहीं पता था कि हम आगे चलकर एक-दूसरे को डेट करने लगेंगे. जब हमने गोवा में शादी की. तब डायरेक्टर कुणाल कोहली ने हमारी शादी करवाई. वह बहुत खास पल था, हम हमेशा इस बात के लिए शुक्रगुजार रहे कि उन्हीं की वजह से हम एक-दूसरे से मिल पाए. ‘फना’ की शूटिंग के दौरान हमारे बीच एक पारिवारिक रिश्ता बन गया था.’
यह भी पढ़ें: साउथ सुपरस्टार मामूट्टी को माता-पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, एक्टर 75 की उम्र में 3 बार बने डॉक्टर, जानें कैसे?
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘हमने असल में सेट पर एक साथ काफी समय बिताया. हम साथ में शतरंज और स्क्रैबल खेलते थे और हर समय बातें करते रहते थे. वायआरएफ की फिल्म, सरोज जी की कोरियोग्राफी, कुणाल कोहली का निर्देशन, इतने बेहतरीन को-स्टार्स के साथ काम करना. ये सभी ऐसी खूबसूरत यादें हैं जिन्हें मैं अपनी जिंदगी में हमेशा संजोकर रखूंगी.’
सरोज खान ने इस बात पर लगाई थी एक्ट्रेस की क्लास
जब उनसे सख्त और अनुशासन प्रिय स्वभाव के लिए जानी जाने वाली दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया, ‘हां उन्होंने मुझे बहुत डांटा था. बात यह है कि हमें यह समझना होगा कि ये सभी महान कलाकार किस माहौल से आते हैं. आज हम बैठकर यह कह सकते हैं कि किसी को भी अपने क्रू के साथ इस तरह से बात नहीं करनी चाहिए, लेकिन अगर हम थोड़ी सी उदारता दिखाएं और इस नजरिए से देखें कि कोई अपने काम को ही अपना धर्म मानता है, तो बात समझ में आ जाती है.’
उन्हें परफेक्शन पसंद था
‘मैं थोड़ा दिल बड़ा करके कह सकती हूं कि मैं समझती हूं कि वह लोगों से परफेक्शन की उम्मीद क्यों करती थीं. यह बिल्कुल भी कोई ऊंच-नीच वाली बात नहीं थी. आपको अपना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करना होता था, क्योंकि वह हमेशा अपना बेहतरीन देती थीं. यही वह एक चीज है जो दिग्गजों को नौसिखियों से अलग करती है. वे अपनी परफ्केट देते हैं और आपसे भी वही उम्मीद करते हैं.’
श्रुति सेठ ने फिर उस घटना को याद किया जिसकी वजह से सरोज खान ने उन्हें डांटा था और उनसे एक मुश्किल सवाल पूछा था. ‘मुझे डांट पड़ी क्योंकि मैं उस समय अपने बॉयफ्रेंड से बात करने में व्यस्त थी, जबकि वह कुछ कह रही थीं. उन्होंने कहा, ‘अभी यहां आओ. श्रुति सबके सामने परफॉर्म करेगी.’ यह मेरी जिंदगी का सबसे शर्मनाक अनुभव था. वह बहुत गुस्सा हुईं और कहा, ‘क्या तुम्हें लगता है कि तुम यहां होने के लायक हो?’ मैं बस बहुत घबरा गई थी. ठीक उन्हीं शब्दों में तो नहीं, लेकिन असल में वह यह पूछना चाहती थीं कि मेरा ध्यान कैसे भटक सकता है.’
यह भी पढ़ें- Pati Patni Aur Woh Do: बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान, सारा, रकुल की फिल्म की हालत पस्त, 11वें दिन 50 करोड़ भी नहीं हुई कमाई
शूट के बाद सरोज खान मां जैसी
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं उस समय ‘शरारत’ की शूटिंग कर रही थी, इसलिए मैं रिहर्सल के लिए नहीं जा पाई थी, जिसकी वजह से वह और भी ज्यादा चिढ़ी हुई थीं. उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि जैसे ही हम कैमरे से हटते थे तो वह सबके लिए एक मां जैसी बन जाती थीं. वह काम में सख्ती को कैमरे के बाहर नहीं लाती थीं. वह चाहती थीं कि हम वैसे ही रहें जैसे हम रहना चाहते हैं.
बता दें कि यह फिल्म एक अंधी कश्मीरी लड़की (काजोल) पर आधारित थी, जिसे एक टूर गाइड—रेहान कादरी (आमिर)—से प्यार हो जाता है. जब उसकी आंखों की रोशनी वापस आ जाती है, तो उसे पता चलता है कि रेहान की एक आतंकवादी हमले में मौत हो गई है. लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि वह एक अलगाववादी संगठन का एजेंट है और अभी भी जिंदा है. ‘फना’ को लेकर तब काफी विवाद हुआ था और गुजरात में बैन कर दिया गया था. ‘फना’ में इसमें ऋषि कपूर, किरण खेर और तब्बू भी अहम रोल में थे.


