ट्रंप के दौरे के बीच चर्चा में आया चीन का सर्विलांस सिस्टम, 2 मिनट की पार्किंग और कट गया 40 डॉलर का चालान

ट्रंप के दौरे के बीच चर्चा में आया चीन का सर्विलांस सिस्टम, 2 मिनट की पार्किंग और कट गया 40 डॉलर का चालान ट्रंप के दौरे के बीच चर्चा में आया चीन का सर्विलांस सिस्टम, 2 मिनट की पार्किंग और कट गया 40 डॉलर का चालान

China surveillance system viral video: चीन के सर्विलांस सिस्टम की चर्चा तो पूरी दुनिया में होती है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही दिलचस्प हो गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे को कवर करने बीजिंग पहुंचे…एक पत्रकार को अहसास ही नहीं था कि वहां की दीवारें सिर्फ सुनती नहीं, बल्कि चौबीसों घंटे ‘देखती’ भी हैं. जैसे ही रिपोर्टिंग के दौरान गाड़ी गलत जगह रुकी, वैसे ही मोबाइल पर चालान का मैसेज आ टपका.

ये भी पढ़ें:-‘No Laptop’ वाली नोकझोंक, कैफे में काम करने पहुंची महिला को मिला ऐसा जवाब, इंटरनेट पर छिड़ गई जंग

कोना-कोना कैमरे की जद में (Beijing’s Massive CCTV Network)

बीजिंग की सड़कों पर इन दिनों अमेरिकी पत्रकारों का जमावड़ा लगा हुआ है. इसी बीच फॉक्स न्यूज के होस्ट ब्रेट बेयर के साथ जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया. ब्रेट चीन के सख्त सर्विलांस सिस्टम पर एक स्पेशल रिपोर्ट तैयार कर रहे थे. उन्होंने कैमरे के सामने गिनकर बताया कि हैडियन स्टेशन के एक छोटे से कोने पर ही करीब 20 कैमरे लगे हुए हैं. अभी वह इन कैमरों की गिनती कर ही रहे थे कि, उनके ड्राइवर के फोन की घंटी बजी और पता चला कि मात्र 2 मिनट की गलत पार्किंग के लिए उन पर करीब 40 डॉलर का जुर्माना ठोक दिया गया है.

चीन का सर्विलांस सिस्टम (surveillance viral video)

चीन का यह सर्विलांस नेटवर्क इतना तगड़ा है कि वहां परिंदा भी पर मारे, तो रिकॉर्ड हो जाता है. ब्रेट बेयर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, अकेले इसी साल बीजिंग में 1,500 नए और हाई-टेक कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं. इन कैमरों की पैनी नजर की वजह से ही वहां लोग सड़क पार करते वक्त भी दस बार सोचते हैं. यह सिस्टम सिर्फ रिकॉर्डिंग नहीं करता, बल्कि चेहरा पहचानने (Face Recognition) और तत्काल एक्शन लेने में माहिर है.

ये भी पढ़ें:-35 की उम्र में कॉर्पोरेट की दुनिया को कहा ‘टा-टा बाय-बाय’, 11 साल की नौकरी को कहा खुदा हाफिज, वजह दिल जीत लेगी!

विदेशी मीडिया भी हुआ हैरान (Brett Baier Beijing video)

अमेरिकी पत्रकार के साथ हुई इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि, कैसे आधुनिक तकनीक ने प्राइवेसी और सुरक्षा की परिभाषा ही बदल दी है. जहां एक तरफ इसे अपराध रोकने का जरिया माना जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ इतने सख्त पहरे को देखकर विदेशी मीडिया भी सकते में है. बीजिंग का चप्पा-चप्पा अब एक डिजिटल किले में तब्दील हो चुका है.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *