डॉन 3 तो छोड़ो, ये 6 फिल्में भी कभी नहीं बन पाईं, रणवीर सिंह के टूटे हैं 2 सपने

डॉन 3 तो छोड़ो, ये 6 फिल्में भी कभी नहीं बन पाईं, रणवीर सिंह के टूटे हैं 2 सपने डॉन 3 तो छोड़ो, ये 6 फिल्में भी कभी नहीं बन पाईं, रणवीर सिंह के टूटे हैं 2 सपने

नई दिल्ली:

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्मों के शानदार ऐलान होते हैं. सुपरस्टार, टॉप डायरेक्टर, टीजर, पोस्टर और सोशल मीडिया पर जबरदस्त हाइप. लेकिन कुछ फिल्में फ्लोर तक भी नहीं पहुंच पातीं. कुछ ऐसा ही हाल हुआ है डॉन 3 का. जिसे लेकर जबरदस्त हाइफ हुई. काफी हो-हल्ला मचा. रणवीर सिंह के साथ छोटी सी झलक भी दिखा दी गई. लेकिन आखिर में फिल्म ठंडे बस्टे में चली गई और अब इससे जुड़ा विवाद सबके सामने है. लेकिन आप जानते हैं इससे पहले भी कई बड़े डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भव्य फिल्मों का ऐलान कर चुके हैं. लेकिन ये फिल्में कभी बन ही नहीं सकीं.

बॉलीवुड फिल्में जो कभी नहीं बन सकीं | Bollywood shelved projects list

डॉन 3: कभी ऐलान, कभी विवाद

फरहान अख्तर की डॉन 3 की ऐलान ने बॉलीवुड में हंगामा मचा दिया था. शाहरुख खान की डॉन और डॉन 2 के बाद रणवीर सिंह को नया डॉन बनाने का प्लान था. शानदार टीजर रिलीज हुआ, जिसमें रणवीर का स्वैग देखकर फैंस दीवाने हो गए. एक्सेल एंटरटेनमेंट की इस फिल्म में बड़े बजट और हाई-ऑक्टेन एक्शन का वादा किया गया.

यह भी पढ़ें: कौन हैं 24 साल की प्रीति मुकुंदन जिनके वीडियो हो रहे वायरल, इंजीनियर से बनीं सोशल मीडिया सेंसेशन

हालांकि, प्रोडक्शन में बार-बार देरी, स्क्रिप्ट पर सहमति नहीं बनने और हालिया घटनाक्रम ने इसे विवादों में घसीट लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर ने प्रोजेक्ट छोड़ने का फैसला किया. जिसके बाद फरहान ने 45 करोड़ के नुकसान का दावा किया. FWICE ने रणवीर सिंह ने नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया. 

करण जौहर की ‘तख्त’

करण जोहर की ‘तख्त’ उनकी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक थी. यह ऐतिहासिक ड्रामा मुगल साम्राज्य की उत्तराधिकार की कहानी पर आधारित था. इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान जैसी स्टारकास्ट की चर्चा रही. भव्य सेट्स, भारी भरकम बजट और करण की सिग्नेचर स्टाइलिंग का वादा था.

कोविड महामारी की वजह से चीजें कभी फ्लोर तक पहुंच ही नहीं सकीं. इसके बाद बढ़ता बजट, मार्केट कंडिशंस और अन्य प्राथमिकताओं (जैसे रॉकी और रानी की प्रेम कहानी) के चलते इसे लिए टाल दिया गया.

विक्की कौशल की द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा

धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य धर और विक्की कौशल का यह कॉम्बिनेशन कुछ बड़ा करने जा रहा था. महाभारत के अश्वत्थामा को आधुनिक, फ्यूचरिस्टिक और इमॉर्टल योद्धा के रूप में दिखाने वाली यह फिल्म माइथोलॉजी को साइ-फाई एक्शन के साथ जोड़ती. फिल्म के कॉन्सेप्ट पोस्टर भी आए. फैन्स में क्रेज भी पैदा हुआ. लेकिमन फिल्म कभी बन नहीं सकी. लेकिन भारी बजट, बदलती मार्केट और स्केल के कारण इसे शेल्व कर दिया गया.

संजय लीला भंसाली की ‘इंशाअल्लाह’

संजय लीला भंसाली और सलमान खान का कॉम्बिनेशन हमेशा ब्लॉकबस्टर माना जाता है. ‘इंशाअल्लाह’ की घोषणा के साथ जबरदस्त उत्साह था लेकिन कई मुद्दों के चलते यह अटक गई. इस तरह सलमान खान और संजय लीला भंसाली को एक बार फिर 
साथ देखने का फैन्स का सपना टूट गया.

ऋतिक रोशन की शुद्धि

ऋतिक रोशन और करीना कपूर की शुद्धि भी कभी नहीं बन पाई. ये फिल्म बाद में सलमान खान को ऑफर हुई थी. इसके बाद वरुण धवन और आलिया भट्ट को कास्ट किया गया था. लेकिन कास्टिंग को लेकर आई दिक्कतों, शेड्यूल और फिल्म की कहानी को लेकर विजन साफ नहीं होने की वजह से धर्मा प्रोडक्शन की ये फिल्म हमेशा के लिए अटक गईं.

मुन्ना भाई चले अमेरिका

विद्धु विनोद चोपड़ा की मुन्नाभाई सीरीज के तीसरे भाग ‘मुन्ना भाई चले अमेरिका’ की अफवाहें सालों से चल रही हैं. संजय दत्त और अरशद वारसी की जोड़ी फिर से स्क्रीन पर लाने का सपना हर फैन का है. लेकिन व्यस्त शेड्यूल और प्राथमिकताओं के कारण यह अभी तक नहीं बना.

अक्षय कुमार की गोरखा और अमिताभ बच्चन की इंटर्न

अक्षय कुमार की गोरखा का भी बहुत ही जोर-शोर के साथ ऐलान हुआ था. कई खबरें तो आईं लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर आज तक कोई खबर नहीं है. इस तरह अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण की फिल्म द इंटर्न को लेकर भी हुआ है. फिल्म का आज तक कोई अता-पता नहीं है.

स्क्रिप्ट की मजबूती, बजट कंट्रोल और सही टाइमिंग जरूरी है. वर्ना ख्वाब देखने से ही उनको पूरा नहीं किया जा सकता. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *