तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी

तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी

तमिलनाडु में बहुमत से कुछ सीटें दूर रही विजय की टीवीके पार्टी जल्द ही सरकार बना सकती है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के समर्थन से टीवीके सरकार बना सकती है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने तमिलनाडु में टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया है. इससे पहले कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया था कि विजय ने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस से समर्थन मांगा है.

अब कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विजय की सरकार को समर्थन देने का फैसला कांग्रेस ने कर लिया है. राहुल गांधी भी विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.

बताया जा रहा है कि विजय की सरकार में कांग्रेस दो मंत्री पद चाहती है. इसे लेकर प्रभारी गिरीश चोदनकर और प्रवीण चक्रवर्ती टीवीके के संपर्क में है.

शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं राहुल गांधी

सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने साफ तौर पर टीवीके को समर्थन देने के पक्ष में थे लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चाहते थे कि ये फैसला दिल्ली की बजाय तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी करे. इसलिए दिल्ली में मंथन के बाद तमिलनाडु कांग्रेस के नेताओं की ऑनलाइन मीटिंग बुलाई गई, जिसमें औपचारिक तौर पर टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया गया.

यह भी पढ़ेंः पुराने साथी से ही मिली हार… तमिलनाडु में स्टालिन को हराने वाले वीएस बाबू की कहानी क्या है?

7 मई को शपथ ले सकते हैं विजय

बताया जा रहा है कि 7 मई को विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. उस दिन गुरुवार है और ऐसा बताया जा रहा है कि विजय उसी दिन शपथ लेना चाहते हैं क्योंकि गुरुवार शुभ दिन है. शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होने की संभावना है. टीवीके विधायकों को चेन्नई न छोड़ने को कहा गया है.

बहुमत से 11 सीट दूर है टीवीके

तमिलनाडु में इस बार टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. टीवीके ने राज्य की 234 में से 107 सीटें जीती हैं. हालांकि, बहुमत से अभी भी 11 सीटें कम हैं. वहीं, डीएमके को 59 सीटें मिली हैं. जबकि, AIADMK ने 47 सीटों पर जीत हासिल की है. तमिलनाडु में कांग्रेस के 5 विधायक हैं. विजय को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के अलावा और दूसरी पार्टियों के समर्थन की भी जरूरत पड़ेगी.

यह भी पढ़ेंः कैसी होगी विजय की पहली कैबिनेट? तमिलनाडु में बन सकती है गेम-चेंजर, समझिए पूरी बात





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *