दिनेश त्रिवेदी बनाए गए बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त

दिनेश त्रिवेदी बनाए गए बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी बनाए गए बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बीच केंद्र सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और बैरकपुर से सांसद दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया है. दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में पहले राजनीतिक नियुक्त व्यक्ति के तौर पर करियर डिप्लोमैट प्रणय वर्मा की जगह लेंगे. प्रणय वर्मा अब ब्रसेल्स जाकर ईयू में भारत के राजदूत के तौर पर पद संभालेंगे.

दिनेश त्रिवेदी को उच्चायुक्त बनाए जाने पर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बैरकपुर के सांसद श्री दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किए जाने पर बधाई. 

2021 में बीजेपी में शामिल हुए थे दिनेश त्रिवेदी

आपको बता दें कि पूर्व रेलवे मंत्री और मौजूदा सांसद दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi Joins BJP) 06 मार्च 2021 को टीएमसी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. उस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने उनका स्वागत किया था.  दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi) ने उसी साल 12 फरवरी को राज्यसभा में टीएमसी सांसद के पद से इस्तीफा दिया था.

त्रिवेदी के बीजेपी में शामिल होने के बाद उस समय के पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि जब मैं दिनेश त्रिवेदी की बात करता था तो मैं हमेशा कहता था कि वो एक अच्छे व्यक्ति गलत पार्टी में हैं और ये वो भी महसूस करते थे. अब सही व्यक्ति सही पार्टी में है, जहां हम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनका उपयोग देश की सेवा में कर सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Exclusive: भारत से संबंधों में बदलाव की नई उम्मीद, जानें NDTV से क्या बोले बांग्लादेशी विदेश मंत्री






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *