दिल्ली के पश्चिमी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है. अब द्वारका मोड़ डीडीए फ्लैट से उत्तम नगर टर्मिनल तक यात्रियों को डीटीसी बस सेवा की सुविधा मिलने जा रही है, जिससे रोजाना सफर करने वालों को काफी आसानी होगी. लंबे समय से इस रूट पर सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है. दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने उत्तम नगर टर्मिनल से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नए बस रूट शुरू किए हैं. नए रूटों में उत्तम नगर से डीडीए फ्लैट्स बक्करवाला और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सेवाएं शामिल हैं. इन नए रूट के शुरू होने से लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी.
इसकी जानकारी दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री पंकज कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए स्थानीय लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा बक्करवाला डीडीए फ्लैट से उत्तम नगर टर्मिनल तक डीटीसी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी.
विकासपुरी विधानसभा वासियों के लिए सौगात!
बक्करवाला डीडीए फ्लैट से उत्तम नगर टर्मिनल तक डीटीसी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
यह बस सेवा बक्करवाला, ककरोला, एनएसआईटी, द्वारका, जनकपुरी एवं आसपास के क्षेत्रों को जोड़ते हुए यात्रियों के सफर को… pic.twitter.com/4jR7dgpf9x— Pankaj Kumar Singh (@drpankajbjp) June 12, 2026
इस रूट पर चलेगी नई बस सेवा
नई बस सेवा शुरू होने से खासतौर पर नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और स्थानीय निवासियों को फायदा मिलेगा. यह बस द्वारका मोड़, ककरौला, एनएसआईटी, डीपीएस मटियाला, झाड़सा सेक्टर 2/6 क्रॉसिंग, महावीर एन्क्लेव, डाबड़ी मोड़ और जनकपुरी सी-1 जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरेगी. इससे लोगों को एक ही बस में कई महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी, जिससे समय और पैसा दोनों की बचत होगी. नई रूट से न सिर्फ ट्रैफिक दबाव कम होगा बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता भी घटेगी, जिससे पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा.
नए डीटीसी बस रूट
- रूट D-6606 (नया)- उत्तम नगर टर्मिनल से डीडीए फ्लैट्स बक्करवाला.
- स्टॉप- ककरौला, मटियाला और द्वारका के विभिन्न सेक्टर.
- रूट 806A (नया – ट्रायल)- द्वारका मोड़ से पपरावट गांव.
- स्टॉप- नंगली सकरावती और ककरौला.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में बस रूट, ज्यादा भीड़भाड़ या कनेक्टिविटी की है समस्या, तो यहां दें अपनी राय, DTC ने शुरू किया सर्वे


