दूल्हे ने चलती कार से विदेशी टूरिस्ट्स को दिया शादी का कार्ड, वायरल Video ने लोगों को कर दिया इमोशनल

दूल्हे ने चलती कार से विदेशी टूरिस्ट्स को दिया शादी का कार्ड, वायरल Video ने लोगों को कर दिया इमोशनल दूल्हे ने चलती कार से विदेशी टूरिस्ट्स को दिया शादी का कार्ड, वायरल Video ने लोगों को कर दिया इमोशनल

भारत की मेहमाननवाजी पूरी दुनिया में मशहूर है और इसका एक खूबसूरत उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सफारी ट्रिप पर निकले कुछ विदेशी टूरिस्ट्स को शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में हुई एक छोटी सी मुलाकात उन्हें सीधे भारतीय शादी के न्योते तक पहुंचा देगी. एक भारतीय दूल्हे ने चलते-चलते अपनी कार से उन्हें शादी का कार्ड दिया और मुस्कुराते हुए शादी में आने का निमंत्रण भी दे डाला. यह दिल छू लेने वाला वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

भारत की संस्कृति और मेहमाननवाजी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. इटली से आई एक टूरिस्ट ग्रुप को सफारी ट्रिप के दौरान ऐसा अनुभव मिला, जिसे वे शायद कभी नहीं भूल पाएंगे. रास्ते में एक भारतीय युवक ने अपनी शादी का कार्ड देकर उन्हें शादी में शामिल होने का निमंत्रण दिया. इस पूरे पल का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

देखें Video:

सफारी के दौरान हुई खास मुलाकात

यह वीडियो इटली की रहने वाली मिरेला क्रिस्टीना मुरारियू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टूरिस्ट्स सफारी के लिए जा रहे थे, तभी उनकी नजर एक सजी हुई कार पर पड़ी. कुछ किलोमीटर आगे वही कार फिर उनके पास आई और उसमें बैठे दूल्हे ने मुस्कुराते हुए उन्हें शादी का कार्ड थमा दिया. मिरेला ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- कि कभी-कभी सिर्फ एक हॉर्न पूरे दिन की कहानी बदल देता है. उन्होंने बताया कि वे टूरिस्ट बनकर भारत आए थे, लेकिन एक पल में उन्हें गेस्ट ऑफ ऑनर जैसा एहसास होने लगा.

भारतीय मेहमाननवाजी की हो रही तारीफ

मिरेला ने अपने पोस्ट में भारतीय लोगों की मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा- कि भारत सिर्फ घूमने की जगह नहीं है, बल्कि यहां हर छोटी मुलाकात एक याद बन जाती है. उन्होंने कहा कि यहां बिना किसी औपचारिकता के लोग दिल से अपनापन देते हैं. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों ने इसे सच्ची भारतीय मेहमाननवाजी बताया. वहीं, कुछ यूजर्स ने विदेशी टूरिस्ट्स को शादी में जरूर शामिल होने की सलाह दी.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

इस वायरल वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. सैकड़ों लोग इस वीडियो पर कमेंट कर भारतीय संस्कृति और लोगों के अपनापन की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा, कि सिर्फ भारत में ही ऐसा देखने को मिल सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 2 दिन नहीं आईं टीचर, छोटी स्टूडेंट ने दिया ऐसा प्यार भरा सरप्राइज, Video ने हर किसी को किया इमोशनल

कौन हैं अनु शर्मा? जो Google की नौकरी छोड़ पहुंची Palantir, इनके फैसले ने क्यों सबको किया हैरान

मिडिल क्लास सपनों की जीत! बेटे ने स्कूटी की जगह पिता को दिला दी BMW, इमोशनल Video ने लोगों को रुला दिया






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *