द फैमिली मैन एक्टर की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, एक्टर बोले- 5 सर्जरी के बाद और खतरनाक होकर लौटी बीमारी

द फैमिली मैन एक्टर की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, एक्टर बोले- 5 सर्जरी के बाद और खतरनाक होकर लौटी बीमारी द फैमिली मैन एक्टर की पत्नी को छठी बार हुआ कैंसर, एक्टर बोले- 5 सर्जरी के बाद और खतरनाक होकर लौटी बीमारी

नई दिल्ली:

द फैमिली मैन में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले शारिब हाशमी इस बार किसी फिल्म या वेब सीरीज नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर ने हाल ही में अपनी पत्नी नसरीन की कैंसर से जंग पर खुलकर बात की और उनकी कहानी सुनकर हर कोई भावुक हो गया. शारिब ने बताया कि नसरीन पिछले 8 साल से ओरल कैंसर से लड़ रही हैं और अब ये बीमारी छठी बार लौट आई है. सबसे खास बात ये है कि इतनी तकलीफ और दर्द के बाद भी नसरीन ने कभी हार नहीं मानी. शारिब का कहना है कि उनकी पत्नी की हिम्मत ही पूरे परिवार की ताकत बन गई है.

2018 में पता चला था कैंसर

शारिब हाशमी ने बताया कि साल 2018 में पहली बार नसरीन को ओरल कैंसर का पता चला था. इसके बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई. अस्पताल, इलाज, सर्जरी और लगातार तनाव के बीच परिवार ने मुश्किल दौर देखा. एक्टर ने कहा कि अब तक नसरीन की पांच सर्जरी हो चुकी हैं और बीमारी बार-बार लौटती रही है. इस बार कैंसर पहले से ज्यादा आक्रामक बताया जा रहा है, लेकिन परिवार अब भी उम्मीद नहीं छोड़ रहा.

‘उसकी हिम्मत देखकर हमें ताकत मिलती है’

एक इंटरव्यू के दौरान शारिब ने बेहद भावुक अंदाज में कहा कि नसरीन जिस तरह हर बार इस बीमारी का सामना करती हैं, वो देखकर पूरे परिवार को हिम्मत मिलती है. उन्होंने कहा कि दर्द और परेशानी के बावजूद वो हमेशा पॉजिटिव रहने की कोशिश करती हैं. शारिब ने ये भी कहा कि इलाज जारी है और उन्हें भरोसा है कि ये मुश्किल वक्त भी गुजर जाएगा.

पत्नी के लिए हर वक्त अस्पताल में बैठे रहते थे शारिब

नसरीन ने भी अपने पति की जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि शारिब ने इस मुश्किल दौर में उनका हाथ कभी नहीं छोड़ा. चाहे शूटिंग कितनी भी जरूरी क्यों न हो, वो अस्पताल जरूर पहुंचते थे. नसरीन ने कहा कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान शारिब घंटों उनके पास बैठे रहते थे और यही बात उन्हें अंदर से मजबूत बनाती थीं.

2003 में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

शारिब हाशमी और नसरीन ने साल 2003 में शादी की थी. आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो शारिब हाल के दिनों में ‘तरला’ और ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे. लेकिन इस समय लोग उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनके इंसानियत भरे रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आमिर खान के बेटे जुनैद ने फिल्म फ्लॉप होते ही पापा से कर ली तौबा, बोला- एक बार गलती कर चुका हूं






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *