‘नई कड़वी हार देने के लिए तैयार’, मोजतबा खामेनेई ने US को दी चेतावनी

'नई कड़वी हार देने के लिए तैयार', मोजतबा खामेनेई ने US को दी चेतावनी 'नई कड़वी हार देने के लिए तैयार', मोजतबा खामेनेई ने US को दी चेतावनी

ईरान ने पहले होर्मुज जलमार्ग को दोबारा बंद किया और अब मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि ‘हम दुश्मनों को नई करारी हार देने के लिए तैयार हैं.’ अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी एक बयान में, ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि देश की नौसेना अपने दुश्मनों को “नई करारी हार” देने के लिए तैयार है.

ईरान के संसद अध्यक्ष ने ट्रंप को झूठा बताया

वहीं आईआरएनए के अनुसार, ईरानी संसद अध्यक्ष और अमेरिका से शांति वार्ता को इस्लामाबाद में लीड करने वाले मोहम्मद बगेर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया टिप्पणियों को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिकी नेता ने कई झूठे दावे किए हैं और चाहे संघर्ष हो या बातचीत, झूठ के जरिए वे कोई परिणाम हासिल नहीं कर पाएंगे.

गालिबफ ने शनिवार की सुबह कई पोस्ट में लिखा, “अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक घंटे में सात दावे किए, जो सभी झूठे हैं. इन झूठों से वे युद्ध नहीं जीत पाए और निश्चित रूप से बातचीत में भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिलेगी.” उन्होंने रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में भी चेतावनी देते हुए कहा, “नाकाबंदी जारी रहने पर होर्मुज जलडमरूमध्य खुला नहीं रहेगा.” उन्होंने कहा कि जलमार्ग से आवागमन एक “निर्धारित मार्ग” और “ईरान की अनुमति से” होगा. उन्होंने आगे कहा, “जलडमरूमध्य का खुलना या बंद होना और इसे नियंत्रित करने वाले नियम ज़मीनी स्तर पर तय होते हैं, सोशल मीडिया से नहीं.”

भ्रामक खबरों से बचने की सलाह दी

अपने संदेश के एक अन्य भाग में गालिबफ ने कहा कि मीडिया युद्ध और जनमत को प्रभावित करना आधुनिक संघर्ष के प्रमुख घटक हैं, और इस बात पर जोर दिया कि “ईरानी राष्ट्र इन हेरफेरों से प्रभावित नहीं होगा.”उन्होंने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के हालिया साक्षात्कार में श्रोताओं से “वार्ता की वास्तविक और सटीक खबरों” पर ध्यान देने का आग्रह किया. बघाई ने शुक्रवार को एक टेलीविजन साक्षात्कार में ट्रंप के दावों को खारिज करते हुए कहा, “ईरान के एनरिच्ड यूरेनियम को संयुक्त राज्य अमेरिका को हस्तांतरित करने का विकल्प कभी उठाया ही नहीं गया.” उन्होंने आगे कहा कि होर्मुज से संबंधित निर्णय “मैदान में लिए जाते हैं,” और इस बात पर जोर दिया कि ईरान “नाकाबंदी के प्रति संवेदनशील नहीं है.”

ये भी पढ़ें-

पांच सैन्य जहाज, 10 सैन्य विमान और 3000 सैन्य कर्मी… भारत-रूस के बीच हुए समझौते के दस्तावेज जारी

जॉनसन बनाम जॉनसन की कहानी: 18 ट्रिलियन डॉलर के साम्राज्य में पारिवारिक संघर्ष और फिर…

ब्लैक होल जेट पर वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, कल्पना से भी परे है ताकत और स्पीड

जर्मन रिसर्च टीम को मिला एक नया द्वीप, किसका होगा मालिकाना हक, समुद्र में द्वीप कैसे बनते हैं?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *