नासिक में हुआ खेल, BJP के बागी ने शिंदे को बड़ा झटका दिया, होटल पॉलिटिक्स फेल हुई! | Maharashtra MLC Election Mahayuti Lost in Nashik Hotel politics failed

Latest and Breaking News on NDTV नासिक में हुआ खेल, BJP के बागी ने शिंदे को बड़ा झटका दिया, होटल पॉलिटिक्स फेल हुई! | Maharashtra MLC Election Mahayuti Lost in Nashik Hotel politics failed


नासिक:

Maharashtra MLC Election Result: रविवार को ‘ऑपरेशन टाइगर’ की सफलता और आज सोमवार को महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव की 17 में से 16 सीटों पर जीत… महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को बीते दो दिन में दो बड़ी कामयाबी मिली है. लेकिन नासिक में ऐसा खेल हुआ, जिसने महायुति की समन्वय नीति पर सवाल उठा दिए. दरअसल नासिक में महायुति को हार झेलनी पड़ी. यह हार इसलिए ज्यादा खटक रही है कि क्योंकि नासिक की जीत के लिए महायुति गठबंधन ने पूरी ताकत लगा दी थी. लेकिन इसके बाद भी नासिक में बीजेपी के बागी गोकुल गीते ने महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार शिवसेना नेता नरेंद्र दराडे को हरा दिया. 

नासिक में हमारे साथ विश्वासघात हुआ…” MLC चुनाव के नतीजों पर मंत्री प्रताप सरनाईक

नासिक के नतीजों पर शिंदे गुट के मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा- ‘मित्र पक्षों ने नासिक में हमारा साथ नहीं दिया, यह धोखा है. हमने उन्हें जिताया, लेकिन उन्होंने धोखा दिया. ऐसा बताया गया था कि नासिक एमएलसी चुनाव में बीजेपी के बागी उम्मीदवार गोकुल गीते ने अपना प्रचार रोक दिया था. 17 में से 4 सीटें शिवसेना (शिंदे गुट) को मिली, नासिक की स्थिति काफी विचित्र हो गई.

कहा गया था कि बीजेपी और एनसीपी के लोगों ने गीते को पीछे हटने नाम वापस लेने के लिए कहा है, यह बहुत ही दुखद बात है. जहां-जहां सहयोगी दलों को हमारी जरूरत थी, वहां हमने उनका साथ दिया. यह हमारे साथ विश्वासघात हुआ है. बीजेपी और एनसीपी के नेताओं को हमने चुनाव जितवाया, नासिक में हमें उम्मीद थी कि सहयोगी दल हमारा साथ देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

वहां शिवसैनिकों का मनोबल गिराया जा रहा है, पार्टी आलाकमान को इस मामले में ध्यान देना चाहिए. अगर अब निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते को हमारी पार्टी में शामिल किया जा रहा है, तो यह वरिष्ठ नेताओं का फैसला है!

नरेंद्र दराडे बोले- क्या बोंलेगे इसके बारे में

नासिक में मिली हार की झुंझलाहट नरेंद्र दराडे पर साफ दिखी. काउंटिंग के बीच नरेंद्र दराडे ने मीडिया से कहा कि क्या बोलेंगे इसके बारे में. नासिक में महायुति को निर्दलीय उम्मीदवार से मिली हार भाजपा की कोई छिपी रणनीति है या नासिक में महायुति का समन्वय फेल हो गया… अब इस बारे में सियासी चर्चाएं शुरू हो गई है. 

नासिक MLC चुनाव रिजल्ट

  • कुल मतदान -618
  • वैध मत – 605  
  • अवैध मत – 13
  • गोकुल गीते – 357 मते
  • नरेंद्र दराडे – 248  मते
  • बीजेपी के बागी गोकुल गीते को जीत

होटल पॉलिटिक्स और डैमेज कंट्रोल की सभी कोशिशें फेल

दरअसल नासिक में होटल पॉलिटिक्स और डैमेज कंट्रोल की तमाम कोशिशों के बावजूद क्रॉस वोटिंग ने भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते को जीत दिला दी. गोकुल गीते की जीत ने बगावत रोकने और वोटों को एकजुट रखने को लेकर मंत्री उदय सामंत और गिरीश महाजन द्वारा किए गए दावों को खोखले कर दिए.

Latest and Breaking News on NDTV

गीते की जीत ने नासिक में शिंदे के प्रभाव पर उठाए सवाल

क्रॉस वोटिंग के चलते महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा और भाजपा के बागी निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते ने जीत दर्ज कर ली. इस परिणाम ने न केवल महायुति के अंदरूनी समन्वय पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि नासिक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राजनीतिक प्रभाव को लेकर भी नई चर्चा छेड़ दी है.

नासिक में मिली हार के बाद अब यह चर्चा हो रही है कि क्या यह महज समन्वय की विफलता थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति काम कर रही थी, यह सवाल अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

17 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ी महायुति, 16 जीती, एक निर्दलीय जीते

मालूम हो कि महायुति ने विधान परिषद की सभी 17 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा था, जिनमें नासिक सीट शिवसेना को दी गई थी. महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में शिवसेना के नरेंद्र दराडे मैदान में थे. लेकिन यहां से बीजेपी के गोकुल गीते ने बागी तेवर अपनाते हुए निर्दलीय ताल ठोका था. गीते की बगावत के बाद महायुति ने नगरसेवकों को होटल में रखा, कई मंत्री भी यहां लगातार सक्रिय नजर आए. लेकिन फिर भी गीते चुनाव जीतने में सफल रहे.  

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट: 17 में से 16 सीटों पर महायुति का कब्जा, नासिक में बागी ने बिगाड़ा शिंदे का खेल

यह भी पढ़ें – महाराष्ट्र MLC चुनाव में भी होटल पॉलिटिक्स की एंट्री, महायुति को बहुमत फिर भी होटल में क्यों ठहराए गए नगरसेवक

लेखक के बारे में

img

अभिषेक सुरेशकुमार अवस्थी

रिपोर्टर

अभिषेक अवस्थी ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजनीति क…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *