‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ इस साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने दुनियाभर में बंपर कमाई की. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है, जहां इसको जमकर देखा जा रहा है. इसके बावजूद रणवीर सिंह की यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में रिलीज है. फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने थिएटर्स में 100 दिन पूरे कर लिए हैं. यह फिल्म अब भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल कर रही है. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने दुनिया भर में कुल 1813.38 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह हाल के सालों की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई है.
ये भी पढ़ें; अक्षरा सिंह ने खोला कार वाले वायरल वीडियो का राज, जब अक्षय कुमार का कॉल देखकर रो पड़ी थीं भोजपुरी क्वीन
थिएटर में 100 दिन पूरे
जियो स्टूडियोज ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में लिखा था, “100 दिन हो गए, थिएटर्स में अब भी ‘हौंसला ईंधन बदला’ की गूंज सुनाई दे रही है.” इस कैप्शन ने फिल्म के फैंस को काफी पसंद किया. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी. यह दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है. निर्देशक आदित्य धर ने फिर से एक रोमांचक कहानी पेश की है. ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ जासूसी, बदला और सीमा पार अपराध की दुनिया पर आधारित है. इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. वे पाकिस्तान के कराची के ल्यारी गैंग में हमजा अली मजारी के रूप में दिखते हैं. कहानी पहले भाग में अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत के बाद आगे बढ़ती है.
100 days since theatres echoed with ‘Honsla Eendhan Badla’ 🔥
Book Your Tickets Now.
🔗- https://t.co/9oK8N3bbsE #DhurandharTheRevenge in cinemas now.Hindi | Telugu | Tamil | Kannada | Malayalam@RanveerOfficial @rampalarjun @duttsanjay @ActorMadhavan #AkshayeKhanna… pic.twitter.com/IGv0uZ3h3l
— Jio Studios (@jiostudios) June 26, 2026
फिल्म की स्टारकास्ट
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पांडोर जैसे कलाकारों की शानदार कास्ट है. दर्शक एक्शन, सस्पेंस और इमोशन से भरपूर इस फिल्म का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं. इस सफलता से ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी ने बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बना ली है. रणवीर सिंह के लिए भी यह करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है. फिल्म ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी दर्शकों का दिल जीता.


