पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर, FIR के बाद बीते 24 घंटे से पुलिस कर रही थी तलाश

पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर, FIR के बाद बीते 24 घंटे से पुलिस कर रही थी तलाश पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर, FIR के बाद बीते 24 घंटे से पुलिस कर रही थी तलाश

पटना:

Khan Sir Surrender: पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में मुश्किलों से घिरे फैसल खान उर्फ खान सर ने कोर्ट का रास्ता तय कर लिया है. वो अपने वकीलों के साथ पटना सिविल कोर्ट पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि कोर्ट में खान सर के सरेंडर किए जाने के बाद उनके वकील जमानत की याचिका दाखिल करेंगे. मालूम हो कि FIR के 24 घंटे बाद भी खान सर की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर पुलिस पर सवाल उठ रहे थे. यह भी सवाल उठ रहे थे कि एफआईआर के खान सर कहां गायब हो गए. इस बीच खान सर अब से थोड़ी देर पहले सरेंडर करने सिविल कोर्ट पहुंच चुके हैं. वो पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर करेंगे. जिसके बाद उनके वकील जमानत की याचिका दाखिल कर सकते हैं.

खान सर के खिलाफ BNS की धारा 109 के तहत केस दर्ज किया गया है. इसमें 10 साल तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है. खास बात यह है कि इसमें अग्रिम जमानत भी नहीं मिल सकती है. ऐसे में खान सर अब सरेंडर करने पहुंचे हैं.

खान सर की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर ज्ञानबिंदु कोचिंग ने उठाए थे सवाल

खान सर की गिरफ्तारी में हो रही देरी पर ज्ञानबिंदु कोचिंग के शिक्षक वरुण ठाकुर ने प्रशासन पर सुस्ती के आरोप लगाए. वरुण ने कहा, “प्रशासन तत्परता नहीं दिखा रहा. रौशन आनन्द की गिरफ्तारी तुरंत हुई, खान सर की गिरफ्तारी में देरी हो रही है. प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगा फिर से सड़कों पर उतरेंगे.

गोली चलाओ हम देख लेंगे… खान सर के गार्ड ने दिया है बयान

खान सर पर हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ, बाकी हम देख लेंगे. उनके गार्ड का दिया हुआ यह बयान उनके खिलाफ केस को मजबूत करता है. इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है.

रात में 5 बार कोचिंग पर पहुंची पुलिस जीप, जमे रहे स्टूडेंट

जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती रात पुलिस की 5 गाड़ियां अलग-अलग समय पर खान सर की कोचिंग में पहुंची. लेकिन हर समय कोचिंग सेंटर के बाहर स्टूडेंट्स की भीड़ जुटी रही. पुलिस इन छात्रों से वहां से हटने की अपील भी करती रही. लेकिन छात्र रातभर कोचिंग के बाहर बैठे रहे.

यह भी पढ़ें – ‘शिक्षक नहीं माफिया हैं, पैसे का घमंड’, खान सर पर गांव वालों के गंभीर आरोप, देवरिया में कोठी पर सवाल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *