पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: पहले दिन राम चरण की फिल्म की बंपर ओपनिंग, भारत में 50 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार

पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: पहले दिन राम चरण की फिल्म की बंपर ओपनिंग, भारत में 50 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार पेड्डी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: पहले दिन राम चरण की फिल्म की बंपर ओपनिंग, भारत में 50 करोड़ तो वर्ल्डवाइड 100 करोड़ पार

नई दिल्ली:

राम चरण की मचअवेटेड फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में 4 जून 2026 को रिलीज हो गई है. फिल्म में जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं, जिसके चलते बॉलीवुड में भी फिल्म की चर्चा पिछले काफी दिनों से हो रही है. इसी बीच पहले दिन की बंपर ओपनिंग पेड्डी ने अपने नाम कर दी है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है. दरअसल, बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, पेड्डी का भारत में नेट कलेक्शन 50 करोड़ पार हो गया है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 100 करोड़ क्रॉस हो गया है, जिसके चलते पहले दिन कमाई के मामले में पेड्डी सफल साबित हुई है. हालांकि हिंदी भाषा का कलेक्शन बेहद कम देखने को मिला है. 

पहले दिन पेड्डी का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, पहले दिन पेड्डी ने 51 करोड़ का नेट कलेक्शन 12,412 शोज के जरिए किया. वहीं इसके बाद नेट कलेक्शन प्री प्रीव्यू शोज के साथ 69.50 करोड़ पहुंचा है. जबकि इंडिया ग्रॉस 82.49 करोड़ रहा है. वहीं ओवरसीज 30 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया, जिसके बाद वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 112.49 करोड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें- माइकल जैक्सन पर लगे थे गंभीर आरोप, एक्स वाइफ ने दी थी गवाही, पढ़ें 3 एपिसोड की माइकल जैक्सन द वर्डिंक्ट रिव्यू

पेड्डी का 5 भाषाओं में ओपनिंग कलेक्शन

राम चरण और जान्हवी कपूर की पेड्डी 5 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. वहीं सबसे ज्यादा कलेक्शन तेलुगू भाषा में फिल्म ने हासिल किया, जो 47.20 करोड़ था. इसके बाद हिंदी में 3 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि तीसरे नंबर पर तमिल भाषा से 45 लाख की कमाई फिल्म ने की. वहीं चौथे नंबर पर कन्नड़ में 25 लाख का कलेक्शन फिल्म ने किया. आखिर में मलयालम भाषा में 10 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. 

पेड्डी ने तोड़ा रिकॉर्ड 

राम चरण की फिल्म ने ओपनिंग कलेक्शन के साथ बॉलीवुड की कई ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड्स तोड़ दिया है. इस लिस्ट में रणवीर सिंह की 30 करोड़ ओपनिंग करने वाली ‘धुरंधर’, 40 करोड़ फर्स्ट डे कलेक्शन करने वाली सनी देओल की ‘गदर 2’ और 57 करोड़ ओपनिंग अपने नाम करने वाली शाहरुख खान की ‘पठान’ जैसी फिल्मों का भारत में ग्रॉस कलेक्शन शामिल है.  

पेड्डी के बारे में 

पेड्डी एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी आंध्र प्रदेश के 1980 के दशक पर बेस्ड है. वहीं एक गांव का आदमी स्पोर्ट्स के जरिए लोगों को जोड़ता है और इसके खिलाफ एक पावरफुल आदमी खड़ा होता है. इस फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है. फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरण मुख्य भूमिका में हैं. इसके अलावा, फिल्म में बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. 

ये भी पढ़ें- 18 एक्टर्स के होते हुए फ्लॉप हुई थी ये फिल्म, शाहरुख खान छोड़ना चाहते थे प्रोजेक्ट, धड़ाम से थी गिरी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *