बिहार में मंत्रिमंडल का बंटवारा, गृह समेत सीएम सम्राट के पास कुल 29 विभाग, JDU को 18 की जिम्मेदारी

बिहार में मंत्रिमंडल का बंटवारा, गृह समेत सीएम सम्राट के पास कुल 29 विभाग, JDU को 18 की जिम्मेदारी बिहार में मंत्रिमंडल का बंटवारा, गृह समेत सीएम सम्राट के पास कुल 29 विभाग, JDU को 18 की जिम्मेदारी

बिहार के अब ‘सम्राट युग’ शुरू हो गया है. बीजेपी के सम्राट चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सम्राट चौधरी की सरकार में जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. शपथ के बाद विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. अभी बीजेपी के पास 29 और जेडीयू के पास 18 विभाग रहेंगे.

किसे मिले कौनसा विभाग?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग रहेंगे. उनके पास गृह के साथ-साथ पथ निर्माण, राजस्व, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पर्यटन, आपदा प्रबंधन, कला संस्कृति, सहकारिता, पर्यावरण और पंचायती राज जैसे विभाग भी रहेंगे.

वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, ग्रामीण विकास और उच्च शिक्षा जैसे 10 विभाग दिए गए हैं. 

दूसरे डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव को ऊर्जा, वित्त, वाणिज्य, समाज कल्याण, खाद्य और ग्रामीण कार्य जैसे 8 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है.

download-17762548424746398724612852463453872026 by priyank.kumar.dwivedi

बंगाल चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार

बिहार में अभी विभागों का बंटवारा किया गया है. विभागों का बंटवारा फिलहाल यही रहेगा. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार होगा. 

यह भी पढ़ेंः निशांत कुमार क्यों नहीं बने डेप्युटी सीएम, समझिए जेडीयू की इनसाइड स्टोरी

सम्राट चौधरी बीजेपी के पहले सीएम

सम्राट चौधरी के साथ ही बिहार में बीजेपी का पहला मुख्यमंत्री बन गया है. बिहार में बीजेपी वैसे तो लंबे समय से सरकार में है लेकिन उसका मुख्यमंत्री अब तक नहीं था. सम्राट चौधरी 2018 में बीजेपी में आए थे और अब मुख्यमंत्री बन गए हैं. 

सम्राट चौधरी ने अपनी राजनीति आरजेडी से शुरू की थी. उनके पिता शकुनी चौधरी कभी आरजेडी तो कभी जेडीयू के साथ थे. सम्राट चौधरी ने अपना सियासी करियर 1990 के दशक में शुरू किया था. मई 1999 में राबड़ी देवी की सरकार में सम्राट कृषि मंत्री बने थे. वह 2000 में पहली बार परबत्ता सीट से विधायक थे. इसके बाद 2010 में भी विधायक बने. 

2018 में वह बीजेपी के साथ जुड़ गए. मार्च 2023 में बीजेपी ने सम्राट चौधरी को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया. जनवरी 2024 में नीतीश कुमार जब एनडीए में वापस आए तो उनकी सरकार में सम्राट चौधरी को डिप्टी सीएम बनाया गया. पिछले साल विधानसभा चुनावों में एनडीए की जबरदस्त जीत के बाद सम्राट फिर डिप्टी बने थे.

यह भी पढ़ेंः 5 ओबीसी, 4 ब्राह्मण… BJP के 16 मुख्यमंत्रियों में कौन किस समुदाय का, सम्राट चौधरी सबसे नया नाम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *