9 मई 206 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है. बंगाल के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है. जिस बंगाल पर कभी बाम दलों और टीएमसी का कब्जा रहा वहां अब भगवा फहरा दिया गया है. पहली बार बीजेपी बंगाल में सत्ता में आई है. शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण बहुत ही भव्य अंदाज में हुआ. इस दौरान पीएम मोदी के चेहरे की खुशी देखने लायक थी. हो भी क्यों ना, बंगाल में इतनी बड़ी जीत जो मिली है. मंच पर पहुंचे PM मोदी ने बंगाल की जनता को बहुत ही अनोखे अंदाज में नतमस्तक होकर प्रणाम किया. ये नजारा शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण समारोह में देखने को मिला.
पीएम मोदी ने बंगाल की जनता को बिल्कुल वैसे ही सिर झुकाकर नमन किया जैसे मंदिर में भक्त भगवान को करते हैं. पीएम मोदी ने एक बार फिर से 2014 के लोकसभा चुनाव की यादें ताजा कर दी हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भारी वोटों से जीतकर पीएम मोदी जब पहली बार संसद भवन पहुंचे थे तब भी उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन को कुछ इसी अंदाज में नमन किया था.
वहीं नई संसद भवन के उद्घाटन के समय जब लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास एक ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल को वहां स्थापित किया गय था तब भी पीएम मोदी ने उसे अनोखे अंदाज में प्रणाम किया था.

अब एक बार फिर ऐसा ही नजारा बंगाल में भी देखने को मिला है. जब कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी ने वहां की जनता को नतमस्तक होकर नमन कर ऐतिहासिक जनादेश के लिए आभार जाताया. जब पीएम मोदी नतमस्तक हुए तब मंच पर मौजूद सभी नेता तालियां बजाने लगे.
ये भी पढ़ें- LIVE:बंगाल में पहली बार BJP सरकार, ब्राह्मण सीएम शुभेंदु के साथ मतुआ, आदिवासी और OBC मंत्री
ये भी पढ़ें-शुभेंदु की शपथ में जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानिए माखनलाल सरकार के बारे में


