उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 से अधिक लोगों की जलकर मौत हो गई. बोलेरो वाहन ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान से नीचे उतर रही थी, तभी उसके पीछे चल रहे एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया. अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा टकराई. टक्कर के तुरंत बाद बोलेरो में आग लग गई और उसमें सवार सभी यात्री जिंदा जल गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई. यह घटना मिर्जापुर के ड्रमडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड़ घुमान के पास हुई. (मिर्जापुर से ब्रिजेंद्र दुबे की रिपोर्ट)
जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन के पीछे चल रहे ट्रक का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे ट्रक ने बोलेरो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बोलेरो आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से जा भिड़ी. दोनों ट्रकों के बीच फंसने के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिससे उसमें सवार सभी यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई.
ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान यह हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में स्विफ्ट कार में आग लग गई, जिससे गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा‑तफरी मच गई.
बोलेरो और एर्टिगा कार में सवार लोग इस भीषण हादसे में जिंदा जल गए. घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कारों में सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका. हादसा इतना भयावह था कि लोग कार के अंदर ही आग की लपटों में घिरे रहे और बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला.
यह हादसा नेशनल हाईवे‑135 पर ड्रमंडगंज के बड़का घुमान क्षेत्र में हुआ, जहां इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. नेशनल हाईवे के निर्माण के बाद से सड़क की खराब संरचना को लेकर कई बार नेशनल हाईवे अथॉरिटी से शिकायत की जा चुकी है. ड्रमंडगंज घाटी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित है, जहां अक्सर ट्रकों और कारों के ब्रेक फेल होने की घटनाएं होती रहती हैं और लगभग रोज ही इस पूरे इलाके में सड़क हादसे हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें : गुजरात के वलसाड में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल


