मुंबई:
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मॉनसून पहुंचते ही कहर बरपाने लगा है. मुंबई में पिछले 24 घंटे में घनघोर बारिश से सड़कें लबालब नजर आने लगी हैं. बांद्रा, अंधेरी, मीरा रोड, भायंदर से दादर तक भयंकर बारिश से जनजीवन ठप हो गया है. ट्रांस हार्बर रेल लाइन सेवा रोकनी पड़ी है. कई जगहों पर अंडरपास में पानी भर जाने से रास्ता बंद हो गया है. मौसम विभाग ने ठाणे, मुंबई, पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जैसे जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट है.
अंधेरी में एक-दो जगहों पर भारी जलजमाव के कारण अंडरपास बंद करना पड़ा. BMC बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों ने वहां ट्रैफिक बंद करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की है.
#WATCH | Maharashtra | Waterlogging witnessed in parts of the Mumbai city as a result of continuous heavy rainfall since last night. Orange Warning issued for moderate to intense spells of rain in Mumbai, Thane, Raigad, Palghar, and Sindhudurg districts: BMC
(Visuals from Dadar… pic.twitter.com/Dk8AyZ6vkK
— ANI (@ANI) June 24, 2026
मुंबई में मंगलवार रात को भी भारी बारिश हुई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई के उपनगरीय इलाकों दादर, अंधेरी, बांद्रा के साथ और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था. ठाणे में ऑरेंज अलर्ट है. रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश का येलो अलर्ट है.
#WATCH | Maharashtra | Waterlogging witnessed in parts of Navi Mumbai city as a result of continuous heavy rainfall since last night
(Visuals from the Bhaji Market in Navi Mumbai) pic.twitter.com/kduSFaDRwT
— ANI (@ANI) June 24, 2026
मुंबई में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी भी जारी की है. कल्याण, डोंबिवली, नेरल और करजत इलाके में 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है.20 घंटों में शहर में 78 मिमी, पूर्वी उपनगरीय इलाकों में 87 मिमी और वेस्ट के इलाकों में 113 मिमी बारिश दर्ज की गई है.


