मुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश… कथित वीडियो विवाद पर बोले CM भगवंत मान | CM Bhagwant Mann interview on viral video punjab

मुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश... कथित वीडियो विवाद पर बोले CM भगवंत मान | CM Bhagwant Mann interview on viral video punjab मुझे मिलकर बदनाम करने की कोशिश... कथित वीडियो विवाद पर बोले CM भगवंत मान | CM Bhagwant Mann interview on viral video punjab

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को एक बार फिर अपने कथित वायरल वीडियो को लेकर बात रखी. उन्होंने दावा किया कि फर्जी वीडियो फैलाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से मेरे खिलाफ एक फर्जी वीडियो का इस्तेमाल किया जा रहा है और मेरे खिलाफ हुक्मनामा भी जारी किया गया है… मुझे धार्मिक आधार पर बदनाम किया जा रहा है.

भगवंत मान ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘वे मुझसे राजनीतिक रूप से मुकाबला नहीं कर सकते, इसलिए वे मुझे धार्मिक आधार पर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. मैं श्री अकाल तख्त को चुनौती नहीं दे सकता. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति मैं नहीं हूं. तीनों राजनीतिक पार्टियां मुझे बदनाम करने के लिए एकजुट हो गई हैं.’

कथित वीडियो पर क्या बोले मान?

भगवंत मान ने कहा, ‘मेरा एक फर्जी और मनगढ़ंत वीडियो फैलाया गया और उससे राजनीतिक फायदा उठाने के लिए कथित तौर पर धार्मिक आदेश भी जारी किए गए. धार्मिक पदों पर बैठे कुछ राजनीतिक सोच वाले लोग अपने एजेंडे के हिसाब से घोषणाएं कर रहे हैं. मुझे धार्मिक आधार पर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है क्योंकि वे राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं.’

उन्होंने दावा किया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की शारीरिक बनावट उनसे मेल नहीं खाती. उन्होंने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें वह व्यक्ति मास्क पहने दिख रहा था.

उन्होंने आगे कहा, ‘जमीनी स्तर पर राजनीतिक रूप से वे जीरो हो चुके हैं. अब वे इस हद तक गिर गए हैं कि लगभग हर दिन मेरी धार्मिक छवि को खराब करने के इरादे से कोई न कोई आदेश या निर्देश जारी किया जाता है. जबकि असलियत यह है कि पंजाब के लोगों के लिए इस सरकार ने सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक मामलों में भी जो काम किया है, वह पहले कभी नहीं हुआ. चाहे वह बेअदबी विरोधी कानून हो, जिसमें सख्त सजा का प्रावधान है.

बोर्ड लगाने पर उठाए सवाल

भगवंत मान ने गुरुद्वारों के बाहर लगाए जा रहे उनके बोर्ड पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘उनका मकसद झूठे या हेर-फेर किए गए वीडियो बनाकर और लोगों के मन में ऐसी बातें बिठाकर भगवंत मान को निशाना बनाना है, ताकि वे मुझसे नफरत करने लगें. ऐसा नहीं हो पाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘मैं SGPC से एक सवाल पूछना चाहता हूं. वे गुरुद्वारों के बाहर बोर्ड लगा रहे हैं. कल तक, जिस संस्था को मैं सर्वोच्च मानता हूं और जिसका पूरी दुनिया में सम्मान है, वही संस्था भगवंत मान के बहिष्कार और लोगों से मुझसे कोई संबंध न रखने की अपील वाले बोर्ड लगा रही थी.’

उन्होंने सवाल किया कि ‘जब सुखबीर बादल धार्मिक दंड का सामना कर रहे थे, तब उनके खिलाफ ऐसे बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए? 2 दिसंबर को जो लोग सुखबीर बादल के साथ खड़े थे और उनका समर्थन कर रहे थे, उनके खिलाफ बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए? ऐसे बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए जिनमें यह बताया जाता कि वे बेअदबी के मामलों में आरोपी थे?’

कांग्रेस पर साधा निशाना

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1984 में अकाल तख्त पर गोलियां बरसाई थीं, बम बरसाए थे, आज वे अकाल तख्त के सम्मान की बात कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस नेता कहते हैं कि अकाल तख्त के निर्देश के आधार पर भगवंत मान का बहिष्कार किया जाना चाहिए, लेकिन वे यह भूल गए हैं कि ऑपरेशन ब्लू स्टार कांग्रेस ने किया था और अकाली दल बेअदबी के मामलों में शामिल था.’






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *