मेलोडी के बाद पीएम मोदी ने मेलोनी को दिए 2 स्पेशल गिफ्ट, जानें किस यूरोप नेता को तोहफे में क्या दिया

Latest and Breaking News on NDTV मेलोडी के बाद पीएम मोदी ने मेलोनी को दिए 2 स्पेशल गिफ्ट, जानें किस यूरोप नेता को तोहफे में क्या दिया


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्राध्यक्षों को बहुत ही यादगार तोहफे भेंट में दिए. ये तोहफे बहुत ही खास थे, क्यों कि ये पूरी तरह से स्वदेशी थे. इनमें भारतीय परंपरा और स्वाद और देश के किसानों की मेहनत दिखाई दे रही थी. पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी को मलोडी टॉफी के बाद दो और तोहफे दिए. साथ ही यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे के प्रमुखों को गिफ्ट में क्या दिया, देखें. 

मेलोनी को दो खास शॉल गिफ्ट किए

पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को शिरुई लिली डिज़ाइन का रेशमी शॉल गिफ्ट में दिया. ये खास शॉल मणिपुर में स्थित शिरुई काशोंग शिखर की धुंध भरी ऊंचाइयों और दुर्लभ शिरुई लिली से प्रेरित है, जो एक नाजुक घंटी के आकार का फूल होता है. जिसकी पंखुड़ियां हल्के गुलाबी-सफेद रंग की होती हैं. खास बात यह है कि ये फूल दुनिया में कहीं और नहीं खिलता.

असम के मूगा रेशम से बना शॉल गिफ्ट किया

इसके साथ ही पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को एक और शॉल गिफ्ट किया जो कि मूगा रेशम से बना था. असम के “स्वर्ण रेशम” के नाम से मशहूर मूगा रेशम से बना यह शॉल पूर्वोत्तर भारत की ब्रह्मपुत्र घाटी का एक दुर्लभ और पारंपरिक वस्त्र है. यह अपने प्राकृतिक सुनहरे रंग और सादगी से भरी सुंदरता के लिए फेमस है.

Latest and Breaking News on NDTV

इटली के राष्ट्रपति को सीडी से भरा बॉक्स दिया

पीएम मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला को पंडित भीमसेन जोशी और एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की सीडी से भरा संगमरमर की नक्काशी वाला एक बॉक्स भेंट में दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

UN के FAO महानिदेशक को मिलेट बार गिफ्ट किए

पीएम मोदी ने UN के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक डॉ. क्वू डोंग्यू को देने के लिए बहुत ही खास तोहफा चुना. उन्होंने क्वू को हेल्दी मिलेट बार गिफ्ट किए. ये हेल्दी बार बाजरा और ज्वार से बने थे, जिनकी खेती महाराष्ट्र के सोलापुर, अहमदनगर और मराठवाड़ा क्षेत्र में बड़े स्तर पर होती है. इसमें फाइबर, प्रोटीन और जरूरी खनिज अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये मिलेट बार स्वाद, स्वास्थ्य और भारतीय किसानों की मेहनत से भरे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

अनाजों से भरा एक एक बॉक्स भी दिया

पीएम मोदी ने UN के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के महानिदेशक डॉ. क्वू डोंग्यू को भारत के सर्वश्रेष्ठ अनाजों का एक एक बॉक्स भी गिफ्ट में दिया. जिसमें केरल के पलक्कड़ की काली मिट्टी में उगाया गया लाल चावल, पश्चिम बंगाल का खुशबू वाला प्रीमियम गोबिंदोभोग चावल, इंडो-गंगा के मैदानों में पेदा होना वाला बासमती चावल, जिसे सुगंध की रानी के नाम से जाना जाता है. साथ ही असम में उगाया जाने वाला खुशबूदार प्रीमियम जोहा चावल, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में होने वाला खुशबूदार कलानमक चावल रखे हुए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

नीदरलैंड के राजा-रानी को दिया राजस्थानी गिफ्ट

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा को  ब्लू पॉटरी और मीनाकारी और कुंदन की बालियां भेंट कीं. बता दें कि राजस्थान के जयपुर की ब्लू पॉटरी एक फेमस जीआई-टैग वाली कला शैली है, जो अपने जीवंत कोबाल्ट नीले, सफेद और पीले डिज़ाइनों के लिए प्रसिद्ध है. वहीं मीनाकारी और कुंदन से बने झुमके भारतीय आभूषण शिल्प की उत्कृष्ट परंपराओं का प्रतीक हैं, जिनकी उत्पत्ति राजस्थान के शाही शिल्पकलाओं से हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि अपनी पांच देशों यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने हर नेता को कुछ न कुछ गिफ्ट में दिया. ये तोहफे बहुत ही खास थे. इनमें भारतीय संस्कृति, यहां की मिट्टी की खुशबू, किसानों के खून पसीने की चमक मिली हुई थी. हर तोहफे की कहानी बहुत ही अनोखी है. 

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने मेलोनी को तोहफे में दी Melody टॉफी, Swiggy ने बताया ‘गिफ्ट आइडिया’, लोग बोले- पहले स्टॉक में तो लाओ




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *