रणवीर सिंह के समर्थन में आए रजा मुराद, कहा, ‘कोई किसी की रोजी-रोटी नहीं छीन सकता’

रणवीर सिंह के समर्थन में आए रजा मुराद, कहा, 'कोई किसी की रोजी-रोटी नहीं छीन सकता' रणवीर सिंह के समर्थन में आए रजा मुराद, कहा, 'कोई किसी की रोजी-रोटी नहीं छीन सकता'

नई दिल्ली:

इन दिनों रणवीर सिंह विवाद काफी सुर्खियों में चल रहा है. एक तरफ तो यह साल रणवीर सिंह के लिए काफी अच्छा रहा क्योंकि उनकी फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया. जिससे रणवीर सिंह का फिल्मी करियर सातवें आसमान पर पहुंच गया. दूसरी तरफ फिल्म कांतारा को लेकर मजाक उड़ाने पर रणवीर सिंह विवाद का शिकार हो गए. इसके अलावा आखिरी वक्त पर फिल्म डॉन 3 छोड़ने को लेकर रणवीर सिंह फिर विवादों में आ गए. बता दें कि कुछ समय पहले यह अनाउंस हुआ कि रणवीर सिंह ‘डॉन 3’ में काम करने जा रहे हैं. लेकिन फरहान अख्तर से स्क्रिप्ट को लेकर मतभेद होने पर एक्टर ने आखिरी समय में फिल्म करने से मना कर दिया. इसके बाद एक्टर फिल्म इंडस्ट्री के कुछ चुनिंदा लोगों के निशाने पर आ गाए. अब बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद उनके सपोर्ट में आए हैं.

रजा मुराद ने ये कहा

रजा मुराद ने NDTV से कहा कि देश में ऐसा कोई कानून नहीं बना जो किसी की रोजी-रोटी छीन सकता है. पहले नॉन कोऑपरेटिव लोगों को अंदर शूटिंग में घुसने नहीं दिया जाता था. लेकिन कोर्ट के निर्देश के बाद उनको अंदर घुसने दिया गया. अशोक पंडित की टीम ने अभी तक ‘CINTA’ से कांटेक्ट नहीं किया. मैं भी ‘CINTA’ का एक बार प्रेसिडेंट और एक बार वाइस प्रेसिडेंट रह कर रह चुका हूं. लेकिन मैं अभी भी यह सोचकर हैरान हूं कि ‘CINTA’ इस मामले में चुप क्यों है? मैं बस इतना कह सकता हूं कि रणवीर सिंह इस मामले में कोर्ट भी जा सकते हैं. कोई किसी की रोजी-रोटी पर अंकुश नहीं लगा सकता.

बता दें कि रजा मुराद बॉलीवुड के सीनियर एक्टर हैं. रजा मुराद रणवीर सिंह के साथ ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. जहां ‘पद्मावत’ में रजा मुराद और रणवीर सिंह की स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाकेदार कलेक्शन किया था.

डायरेक्टर ने ये कहा

रिपोर्ट के अनुसार इंटरव्यू के FWICE के एडवाइजर अशोक पंडित ने कहा कि किसी पर सीधे तौर पर बैन नहीं लगा सकते. लेकिन फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन का निर्देश जारी किया है. इसके तहत FWICE ने अपने सभी सदस्यों से कहा है कि वह रणवीर सिंह के साथ किसी भी फिल्म या प्रोजेक्ट में काम नहीं करें. 

दूसरी तरफ चंकी पांडे ने भी अपना एक पुराना किस्सा याद किया. उन्होंने बताया कि करियर के शुरुआत में भी उन्हें फेडरेशन ने बैन किया था. उनके खिलाफ कार्रवाई हुई थी. लेकिन उस दौर के बड़े एक्टर्स धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा पर कोई असर नहीं पड़ा. वो इंडस्ट्री के सुपरस्टार थे और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था. एक्टर ने इस मामले पर ज्यादा टिप्पणी करने से मना कर दिया.

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी. इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थीं. रणवीर सिंह ने अपनी पहली फिल्म में ही अपनी शानदार एक्टिंग साबित कर दी थी. जिसके बाद रणवीर सिंह काफी सुपरहिट फिल्मों में नजर आए. आज के समय रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में प्रलय का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: भोजपुरी गाना ‘हैलो कौन’ ने रचा इतिहास, 100 करोड़ व्यूज पार, रितेश पांडे का सुपरहिट ट्रैक






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *