रामचरण की फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आए एमपी के पहलवान अर्पित विश्नोई, निभाई कुश्ती कोच की भूमिका

रामचरण की फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आए एमपी के पहलवान अर्पित विश्नोई, निभाई कुश्ती कोच की भूमिका रामचरण की फिल्म ‘पेड्डी’ में नजर आए एमपी के पहलवान अर्पित विश्नोई, निभाई कुश्ती कोच की भूमिका

मध्य प्रदेश के हरदा जिले के कड़ोला गांव निवासी किसान शरद विश्नोई के पुत्र एवं अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच अर्पित विश्नोई साउथ सुपरस्टार रामचरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दिए हैं. अर्पित फिल्म में कुश्ती रेफरी और कोच के रूप में नजर आए, साथ ही उन्होंने कलाकारों को कुश्ती की बारीकियां भी सिखाईं.

अर्पित ने बताया कि उन्होंने अपने गुरु, अर्जुन पुरस्कार विजेता पूर्व पहलवान कृपाशंकर पटेल विश्नोई के मार्गदर्शन में फिल्म के लिए लगभग चार महीने तक कलाकारों को प्रशिक्षण दिया. कृपाशंकर पटेल विश्नोई इससे पहले फिल्म ‘दंगल’ में भी कोच की भूमिका निभा चुके हैं और अभिनेत्रियों फातिमा सना शेख एवं सान्या मल्होत्रा को प्रशिक्षण दे चुके हैं.

खंडवा में पदस्थ हैं अर्पित विश्नोई 

राष्ट्रीय स्तर के पहलवान और वर्तमान में खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर, खंडवा में पदस्थ अर्पित विश्नोई ने बताया कि फिल्म के कुश्ती दृश्य वास्तविक और प्रभावशाली दिखें. इसके लिए उन्होंने कलाकारों को रेसलिंग की तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया. इस कार्य में मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर नवकांत मास्टर और शाम कौशल ने भी सहयोग किया.

हैदराबाद में रहकर दी ट्रेनिंग

अर्पित ने बताया कि वे 25 दिसंबर से 4 अप्रैल तक अधिकांश समय हैदराबाद में रहे. फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी सहित विभिन्न स्थानों पर हुई. इसी दौरान उन्होंने कलाकारों को कुश्ती की विशेष ट्रेनिंग दी. उन्होंने बताया कि पहलवान कृपाशंकर विश्नोई के माध्यम से उनका संपर्क फिल्म निर्माताओं से हुआ था.

पहले भी फिल्मों में कर चुके हैं काम

अर्पित विश्नोई इससे पहले वर्ष 2019-20 में आई फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन-1′ (पीएस-1) में भी दिखाई दे चुके हैं. उस दौरान वे फिल्म की शूटिंग के लिए कलाकारों के साथ थाईलैंड भी गए थे.

हरदा के दो और पहलवानों को मिला मौका

फिल्म ‘पेड्डी’ में अर्पित विश्नोई के अलावा हरदा जिले के दो अन्य पहलवानों को भी अवसर मिला. रेवापुर निवासी आलोक विश्नोई और हरदा निवासी अभिषेक सोदे भी फिल्म में नजर आए हैं. अरविंद कुश्ती अखाड़ा के कोच अखिलेश कालीराणा के अनुसार दोनों खिलाड़ी प्रतिभाशाली पहलवान हैं और उनका बड़े पर्दे पर दिखाई देना जिले के लिए गौरव की बात है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *