रामायणम् के लक्ष्मण की वाइफ है टीवी की एकता कपूर, हिट शोज हैं पहचान, पंजाबी इंडस्ट्री की कहलाती हैं शान

Latest and Breaking News on NDTV रामायणम् के लक्ष्मण की वाइफ है टीवी की एकता कपूर, हिट शोज हैं पहचान, पंजाबी इंडस्ट्री की कहलाती हैं शान


नई दिल्ली:

नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ को लेकर इस वक्त जबरदस्त चर्चा बनी हुई है. फिल्म का हर किरदार धीरे-धीरे सामने आ रहा है और फैंस की एक्साइटमेंट भी लगातार बढ़ती जा रही है. खासकर लक्ष्मण के रोल को लेकर लोगों में अलग ही क्यूरियोसिटी देखने को मिल रही है. अगर आप भी जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि फिल्म में राम के भाई लक्ष्मण का किरदार बेहद खास और दमदार है, और इस रोल को टीवी के फेमस एक्टर रवि दुबे निभा रहे हैं. रवि दुबे का करियर जितना दिलचस्प रहा है, उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही खूबसूरत है. आपको बता दें कि उनकी पत्नी को टीवी की ‘एकता कपूर’ कहा जाता है और उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री की शान के नाम से भी जाना जाता है. चलिए बताते हैं कौन हैं वो खूबसूरत एक्ट्रेस.

पत्नी हैं टीवी की ‘एकता कपूर’

जी हां यहां बात हो रही है टेलीविजन और पंजाबी इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस सरगुन मेहता की. रवि दुबे की पत्नी सरगुन मेहता को टीवी इंडस्ट्री की ‘एकता कपूर’ कहा जाता है. वजह साफ है, उन्होंने एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन में भी जबरदस्त सफलता हासिल की है और कई हिट शोज दिए हैं.

ये भी पढ़ें- मनोज बाजपेयी की पत्नी, शबाना रजा से बनीं ‘नेहा’, अजय देवगन, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन की बनीं हीरोइन, अब हैं गुमनाम

टीवी से शुरू हुआ सफर

Latest and Breaking News on NDTV

सरगुन मेहता ने साल 2009 में ‘12/24 करोल बाग’ से अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद ‘फुलवा’ और ‘बालिका वधू’ जैसे शोज में काम किया. अपनी सादगी और दमदार एक्टिंग से उन्होंने जल्दी ही घर-घर में पहचान बना ली.

पंजाबी इंडस्ट्री की बनी शान

Latest and Breaking News on NDTV

टीवी के बाद सरगुन ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और वहां भी शानदार सफलता हासिल की. साल 2015 में फिल्म ‘अंग्रेज’ से डेब्यू किया जो सुपरहिट रही. इसके बाद ‘किस्मत’, ‘लाहौरिये’ और ‘मोह’ जैसी फिल्मों से उन्होंने खुद को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर लिया.

प्रोडक्शन में भी किया कमाल

Latest and Breaking News on NDTV

सरगुन ने अपने पति रवि दुबे के साथ मिलकर ‘ड्रीमियाटा’ प्रोडक्शन हाउस शुरू किया. इस बैनर के तहत ‘उड़ारियां’, ‘जुनूनियत’ और ‘स्वर्ण घर’ जैसे शोज बनाए गए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया. यही वजह है कि उन्हें टीवी की ‘एकता कपूर’ कहा जाता है.

ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी

Latest and Breaking News on NDTV

सरगुन मेहता और रवि दुबे की लव स्टोरी काफी प्यारी और रियल लगने वाली कहानी है. दोनों की मुलाकात टीवी शो ‘12/24 करोल बाग’ के सेट पर हुई थी, जहां दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने के बाद रवि ने नेशनल टीवी पर सरगुन को प्रपोज किया, जो उस वक्त काफी चर्चा में रहा. इसके बाद दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली और आज ये जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा कपल्स में गिनी जाती है.

ये भी पढ़ें- एकता कपूर के शो से बना टीवी का सुपरस्टार, लड़कियों के आते थे खत, शो छोड़ा तो प्रोड्यूसर हुईं नाराज, जितेंद्र ने कहा था- गलती कर रहा है





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *