‘वर्क फ्रॉम बाइक’, चलती बाइक पर लैपटॉप से काम करता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल | man seen working on laptop while riding bike viral video shocks internet

'वर्क फ्रॉम बाइक', चलती बाइक पर लैपटॉप से काम करता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल | man seen working on laptop while riding bike viral video shocks internet 'वर्क फ्रॉम बाइक', चलती बाइक पर लैपटॉप से काम करता दिखा युवक, वीडियो हुआ वायरल | man seen working on laptop while riding bike viral video shocks internet

बॉस का मेल आया होगा… इंटरनेट पर वायरल वीडियो ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है. सड़क पर दौड़ती बाइक पर खुला लैपटॉप और उस पर काम करता एक शख्स. यह नजारा देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं. कुछ ने इसे नौकरी का दबाव बताया, तो कुछ ने कहा कि अब लोग करियर की रेस में अपनी जान तक दांव पर लगाने लगे हैं. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यह नजारा देखकर कई लोगों ने कहा कि करियर की दौड़ में लोग अब अपनी जान तक जोखिम में डालने लगे हैं.

सड़क पर दिखा हैरान कर देने वाला नजारा

इस वीडियो को एक्स पर @NishadIndra1 नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक चला रहा है और उसके सामने लैपटॉप खुला हुआ है. हैरानी की बात यह है कि वह सिर्फ लैपटॉप लेकर नहीं चल रहा, बल्कि चलते-चलते उस पर काम भी करता दिखाई दे रहा है. बाइक की रफ्तार भी सामान्य से कम नहीं लग रही है.

वीडियो शेयर कर जताई चिंता

वीडियो शेयर करते हुए इंद्रजीत निषाद ने लिखा कि सड़क पर उन्होंने ऐसा दृश्य देखा, जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया. उन्होंने कहा कि लोग वर्कहॉलिक बनने की होड़ में यह भूलते जा रहे हैं कि जिंदगी दोबारा नहीं मिलती. कुछ मिनट का काम आपकी जान से ज्यादा कीमती नहीं हो सकता है.

घर सुरक्षित पहुंचे तभी करियर काम आएगा

इंद्रजीत ने पोस्ट में आगे लिखा कि अगर आप सुरक्षित घर ही नहीं पहुंच पाए, तो फिर करियर और कामयाबी का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे काम और जिंदगी के बीच संतुलन की जरूरत से जोड़कर देख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक बताया. लोगों का कहना है कि एक छोटी-सी गलती भी सड़क पर बड़ा हादसा बन सकती है. एक यूजर ने लिखा कि भाई काम कल भी हो जाएगा, लेकिन जान चली गई तो कुछ भी वापस नहीं आएगा सुरक्षा सबसे पहले. दूसरे यूजर ने लिखा कि ऐसा काम कभी न करें जो आपके लिए नहीं बना है और अगर आप फिर भी ऐसा काम कर रहे हैं, तो उतना ही करें जितना जरूरी हो. वरना उस काम को छोड़ दें. तीसरे यूजर ने लिखा कि अगर इतना ज्यादा दबाव है, तो ऐसी नौकरी छोड़ दो भाई. इतना रिस्क मत लो, तुम्हारा परिवार तुम्हारा इंतजार कर रहा है. वहीं चौथे यूजर ने लिखा कि भाई, काम जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण तो नहीं हो सकता ना? कार चलाते समय या बाइक चलाते समय भी लैपटॉप ऑन रखने की क्या जरूरत है. ऐसी नौकरी का क्या फायदा, जब आप जवाब देने के लिए भी जीवित नहीं रहेंगे.

यह भी पढ़ें: इंटर्नशिप के लिए HR के ऑफर पर IIT बॉम्बे ग्रेजुएट ने दिया ऐसा जवाब, इंटरनेट पर हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट के T3 बोर्डिंग एरिया में सिक्योरिटी को चकमा देकर घुसा बंदर, वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें: उम्र सिर्फ एक नंबर, 73 की उम्र में मां ने लगाई आसमान से छलांग, बेटी ने किया सपना पूरा







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *