शादी बनी ‘कुश्ती का अखाड़ा’, स्टेज पर सरेआम लड़ने लगे दूल्हा दुल्हन, वजह चौंका देगी

Latest and Breaking News on NDTV शादी बनी 'कुश्ती का अखाड़ा', स्टेज पर सरेआम लड़ने लगे दूल्हा दुल्हन, वजह चौंका देगी


Bride vs groom fight video: सोचिए, आप किसी शादी में पनीर टिक्का खाने जाएं और वहां दूल्हा दुल्हन स्टेज पर एक दूसरे की हड्डी पसली एक करने में जुट जाएं. ऐसा ही कुछ हुआ है चीन में, जहां एक कपल ने सात फेरों के बजाय रिंग में उतरकर एक दूसरे को पटखनी दे डाली. मामला सिर्फ मजे का नहीं था, बल्कि इसके पीछे जिंदगी भर का एक बहुत बड़ा ‘दांव’ लगा था. आइए जानते हैं इस अनोखी कुश्ती की पूरी इनसाइड स्टोरी.

जब पंडित जी की जगह रेफरी ने कराई शादी (China wedding wrestling match)

आमतौर पर शादियों में दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को रसगुल्ला खिलाते हैं, लेकिन दक्षिण पश्चिमी चीन के गुइझोऊ प्रांत में मामला कुछ अलग ही लेवल पर सेट था. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के रहने वाले ‘हे यिनशेंग’ पेशे से एक प्रोफेशनल रेसलर हैं. उन्होंने जब अपनी शादी का बजट देखा, तो उनके होश उड़ गए. सिंगर और डांसर बुलाने का खर्च बहुत ज्यादा था, तो उन्होंने अपनी दुल्हनियां के साथ मिलकर एक धांसू प्लान बनाया. सजावटी स्टेज की जगह होटल के हॉल में बकायदा कुश्ती का अखाड़ा तैयार किया गया. स्क्रीन पर बड़ा बड़ा पोस्टर लगा था, ‘दूल्हा Vs दुल्हन’.

Photo Credit: pexels

घर के काम की शर्त (Dulha dulhan ki kushti)

इस Wrestling Wedding Video की सबसे मजेदार बात यह थी कि, इसमें एक गजब की शर्त रखी गई थी. शर्त यह थी कि जो भी तीन राउंड के इस मैच में हारेगा, उसे जिंदगी भर घर के सारे काम (झाड़ू, पोछा, बर्तन) करने पड़ेंगे. सजावटी स्टेज की जगह होटल के हॉल में बकायदा कुश्ती का अखाड़ा तैयार किया गया. स्क्रीन पर बड़ा बड़ा पोस्टर लगा था, ‘दूल्हा Vs दुल्हन’.

ये भी पढ़ें:-24 लाख से शुरू होकर 90 लाख तक…IIT दिल्ली के स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट पैकेज सुन चकरा जाएगा सिर

मेहमानों की नजरें टिकी थीं और बच्चे खाना छोड़कर इस ‘Bride vs Groom Wrestling’ मैच का मजा ले रहे थे. जैसे ही मुकाबला अपने आखिरी दौर में पहुंचा, दुल्हन ने दांव मारा और दूल्हे राजा को सीधे कंधे से उठाकर जमीन पर पटक दिया. रेफरी ने तुरंत दुल्हन का हाथ हवा में उठाया और उसे विनर घोषित कर दिया. यानी, दूल्हे ‘मियां’ अब ताउम्र घर का काम संभालेंगे.

सब कुछ पहले से था फिक्स, पर स्वैग था असली (China wali wrestling shadi)

हालांकि, बाद में दूल्हे हे यिनशेंग ने मुस्कुराते हुए बताया कि, ‘यह पूरा ड्रामा पहले से ही तय (Choreographed) था.’ शादी में आए कलाकारों को सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनिंग दी गई थी. दूल्हे ने देसी अंदाज में दिल जीतने वाली बात कही कि, ‘आखिर में तो मुझे ही हारना था, भला मैं अपनी बेगम से घर का काम कैसे करवा सकता हूं?’ 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: pexels

मात पिता को पहले यह आइडिया थोड़ा अजीब लगा, लेकिन बच्चों की खुशी के आगे उन्होंने भी घुटने टेक दिए. यह अनोखी शादी इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रही है. इस चीनी जोड़े ने यह साबित कर दिया कि, शादियां सिर्फ भारी भरकम खर्च और बोरिंग रस्मों के लिए नहीं होतीं, बल्कि अपनी लाइफ के सबसे बड़े दिन को आप अपने अंदाज में यादगार बना सकते हैं. हालांकि, इस तरह का रिस्क हर कोई नहीं ले सकता, खासकर तब जब दांव पर घर की सफाई लगी हो.

ये भी पढ़ें:-बरमूडा ट्रायंगल के 20 किमी नीचे वैज्ञानिकों को मिला कुछ ऐसा, देख वैज्ञानिक भी रह गए हैरान!

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *