अक्सर लोग सरकारी नौकरियों के फॉर्म सिर्फ इसलिए नहीं भरते या परीक्षा देने नहीं जाते कि सीटें बहुत कम हैं और मुकाबला बहुत कड़ा है. कभी-कभी तो एक-एक पद के लिए अभ्यर्थी किस्मत आजमाते नजर आते हैं. लेकिन मध्य प्रदेश में सीधी वन मंडल में वनरक्षक की भर्ती प्रक्रिया में एक ऐसा वाकया सामने आया है, जो उन सभी लोगों की आंखें खोल देगा जो बिना लड़े ही हार मान लेते हैं. यह कहानी है हौसले, किस्मत और मैदान में डटे रहने की.
8 पद, 25 दावेदार और मैदान में अकेली ‘वो’
दरअसल, मध्य प्रदेश वन विभाग ने राज्य की तीन विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों बैगा, भारिया और सहारिया के युवाओं को रोजगार देने के लिए फॉरेस्ट गार्ड के 8 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. कागजी कार्रवाई और पात्रता की जांच के बाद विभाग ने फिजिकल टेस्ट के लिए 25 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया.
Forest Department in Madhya Pradesh issued notification for 8 posts of forest guards for candidates belonging to three tribes (Baiga, Bharia, & Saharia).
After checking eligibility, 26 were called for physical. Only 1 came for it. She completed 15 km walk alone & got the job.
— Siddharth’s Echelon (@SiddharthKG7) June 25, 2026
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कई यूजर्स ने एमपी वनरक्षक भर्ती की डिटेल और अकेली लड़की द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेते का वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि अधिकारियों की मौजूदगी में वह टेस्ट में हिस्सा लेती नजर आ रही है. मध्य प्रदेश वन विभाग को उम्मीद थी कि इन युवाओं के बीच दौड़ और शारीरिक दक्षता की कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. लेकिन जब फिजिकल टेस्ट का दिन आया, तो नजारा देखकर वन अधिकारी भी हैरान रह गए. ग्राउंड पर सिर्फ 1 लड़की पहुंची. बाकी उम्मीदवार अनुपस्थित रहे.
MP forest guard job single candidate baiga bharia saharia tribe
अंजना बैगा ने अकेले नापी 14 किलोमीटर की दूरी
नियमों के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी के लिए फिजिकल वॉक टेस्ट पास करना जरूरी था. मैदान में कोई प्रतियोगी नहीं था, कोई मुकाबला नहीं था. उस लड़की को किसी को हराना नहीं था, बस खुद की परीक्षा पास करनी थी. उसने बिना हिम्मत हारे अकेले ही 16 किलोमीटर लंबी पैदल चाल की दूरी तय की, टेस्ट क्वालिफाई किया और वन रक्षक की सरकारी नौकरी अपने नाम कर ली. बाकी के 7 पद खाली रह गए.
जानकारी के अनुसार सीधी वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में करीब 1205 आवेदन वन मंडल में प्राप्त हुए थे, जिसमें से कक्षा दसवीं की अंकसूची की मेरिट के आधार पर 5 पदों के विरुद्ध 5 गुना अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया. उनको भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया गया. 5 गुना सीट यानी 25 की संख्या के अभ्यर्थियों को वनरक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन दुर्भाग्य रहा कि 25 में सिर्फ 1 ही अभ्यर्थी अंजना बैगा निवासी पाली जिला उमरिया भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुई और उसका चयन हो गया.
14 किलोमीटर पैदल चाल, अगले माह जाएगी ट्रेनिंग पर
वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया में कक्षा दसवीं की मेरिट को आधार माना गया है. इसके बाद फिजिकल के तौर पर 7 किलोमीटर पैदल जाना और 7 किलोमीटर पैदल आना शामिल रहा, जिसे अंजना बैगा ने निर्धारित समय में तय कर लिया है. उसके दस्तावेजों के सत्यापन के साथ ही वह वनरक्षक पद पर चयनित हो गई है. अब उसे आगामी माह ट्रेनिंग के लिए अन्यत्र प्रशिक्षण केंद्र में भेजा जाएगा.
ये भी पढ़ें: बुरहानपुर के सुपर स्पेशल केले की कहानी, जिसकी आज दुनिया हो रही दीवानी, जलगांव से बैलगाड़ी में आए थे बीज
ये भी पढ़ें: जिस कूनो नेशनल पार्क में आ रहीं राष्ट्रपति मुर्मू, वहां 121 साल पहले सिंधिया ने 1 लाख खर्च कर मंगवाए अफ्रीकी शेर
(सीधी से अमित सिंंह के इनपुट के साथ)


