सावधान! बच्चे की प्लानिंग से पहले देख लें CA का ये हिसाब, वरना खाली हो जाएगी जेब!

Latest and Breaking News on NDTV सावधान! बच्चे की प्लानिंग से पहले देख लें CA का ये हिसाब, वरना खाली हो जाएगी जेब!


Child Financial Planning: बच्चे की प्लानिंग करना सिर्फ इमोशनल फैसला नहीं है, बल्कि यह आपके बैंक बैलेंस का कड़ा इम्तिहान भी है. मशहूर चार्टर्ड अकाउंटेंट पारस गंगवाल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा हिसाब-किताब पेश किया है, जो आपकी आंखें खोल देगा. उनके मुताबिक, आज के दौर में एक बच्चे को पाल-पोसकर बड़ा करना किसी प्रोजेक्ट से कम नहीं है. अस्पताल के खर्चे, डॉक्टर की भारी-भरकम फीस और फिर पढ़ाई का बोझ…इन सबके लिए अगर आपके पास ‘तगड़ा प्लान’ नहीं है, तो बाद में पसीने छूट सकते हैं. अगर आप भी पेरेंट्स बनने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि कैसे छोटी सी शुरुआत आपके लाड़ले को 1.1 करोड़ का मालिक बना सकती है.

Photo Credit: pexels

ये भी पढ़ें:-केदारनाथ में दिखा 73 साल की ‘दादी’ का दम: न घोड़ा लिया..न पालकी, हर-हर महादेव बोलते हुए पहुंच गईं बाबा के दर

डिलीवरी से लेकर कॉलेज तक का पूरा कच्चा चिट्ठा (Saving for Baby Future)

पारस गंगवाल की मानें तो सिर्फ प्रेग्नेंसी और बच्चे के पहले साल का खर्च ही 2 से 4 लाख रुपये तक जा सकता है, खासकर अगर आप दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में रहते हैं. इसके बाद शुरू होती है असली जद्दोजहद. बच्चे की उम्र 18 साल होने तक उसकी पढ़ाई, दवाई और मौज-मस्ती पर हर महीने करीब 18,000 रुपये का खर्चा बैठता है, लेकिन असली सदमा तो तब लगता है जब हम देखते हैं कि 18 साल बाद महंगाई की वजह से उच्च शिक्षा और शादी का खर्च करीब 1.1 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा.

SIP का जादू और करोड़पति बनने का रास्ता (How to Save 1.1 Crore for Your Child)

अब आप सोचेंगे कि इतना पैसा आएगा कहां से? तो सुनिए, CA ‘साहब’ ने इसका बड़ा आसान समाधान दिया है. उनका कहना है कि अगर आप हर महीने लगभग 15,000 रुपये की SIP (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) शुरू कर दें, तो 18 साल में आपके पास 1.1 करोड़ रुपये का भारी-भरकम फंड तैयार हो जाएगा. यह निवेश का वो तरीका है, जो बूंद-बूंद से घड़ा भरता है और आपके बच्चे के भविष्य को फौलादी मजबूती देता है. सोशल मीडिया पर इस पर बहस छिड़ गई है, कुछ लोग इसे बेहतरीन सलाह मान रहे हैं, तो कुछ पूछ रहे हैं कि ‘इतनी बचत के लिए सैलरी कितनी होनी चाहिए’.

ये भी पढ़ें:-रिटायरमेंट पर ‘नोटो की बारिश’: हरियाणा के छोरे ने मां को दिया यूनिक गिफ्ट, कार पर चिपका दिए गड्डियों के नोट

कुल मिलाकर बात ये है कि अगर आप थोड़े से अनुशासित हो जाएं और आज से ही बचत की आदत डाल लें, तो अपने बच्चे को एक शानदार जिंदगी दे सकते हैं. बिना तैयारी के मैदान में उतरने से बेहतर है कि, पहले फाइनेंशियल प्लानिंग की ढाल तैयार कर ली जाए.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *