हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा तो निफ्टी में 100 अंकों की रही तेजी

हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा तो निफ्टी में 100 अंकों की रही तेजी हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 300 से ज्यादा तो निफ्टी में 100 अंकों की रही तेजी

भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. आज प्री ओपन सेशन मार्केट के लिए निराशा ही लेकर आया. निफ्टी 153 तो सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा इस प्री सेशन में गिरावट के साथ खुला. लेकिन आखिरी घंटे में बाजार ने शानदार रिकवरी हासिल की. एक्सपर्ट का मानना है कि घरेलू निवेशकों के साथ विदेशी निवेशकों की खरीद-फरोख्त इस हफ्ते शेयर मार्केट की दिशा और दशा तय करेंगे. 

तेल की कीमतों में हाल ही में तेज बढ़त के बाद अब थोड़ा ठहराव देखने को मिला है. ब्रेंट क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है, जो पिछले सेशन में लगभग 4.2% चढ़ा था, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट करीब 92 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. 

वैश्विक तेल सप्लाई के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अहम रास्ता है, इसलिए इससे जुड़ी हर खबर पर बाजार की नजर बनी हुई है. दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई 1% से ज्यादा गिरा, साउथ कोरिया का कोस्पी भी नीचे रहा, जबकि हांगकांग और चीन के बाजार लगभग हल्की गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, अमेरिकी बाजारों के संकेत भी कमजोर नजर आ रहे हैं, जहां S&P 500, Nasdaq और Dow Jones के फ्यूचर्स में गिरावट दिखाई दे रही है.

Share Market Today Updates:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *