19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ एक बार फिर दिखाई दीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी आए नजर

19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ एक बार फिर दिखाई दीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी आए नजर 19 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ एक बार फिर दिखाई दीं मलाइका अरोड़ा, बेटे अरहान भी आए नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद से ही उनका नाम 33 साल के डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है. अब दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गई हैं. लेकिन इस बार खास बात यह रही कि मलाइका के साथ उनके बेटे अरहान खान भी नजर आए. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में उनका पालतू डॉग भी दिखाई दिया.

नानी के घर से निकले अरहान और मलाइका

वायरल वीडियो के मुताबिक, अरहान खान अपनी मां मलाइका और उनके डॉग के साथ अपनी नानी के घर से निकलते दिखाई दिए. इस दौरान मलाइका काफी कैजुअल लुक में नजर आईं, जबकि अरहान भी नॉर्मल दिखे. वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अपने डॉग के साथ पीछे की सीट पर बैठीं, जबकि अरहान आगे वाली सीट पर बैठे. पैपाराजी लगातार तस्वीरें और वीडियो लेते रहे, लेकिन मलाइका और अरहान दोनों ही काफी नॉर्मल दिखाई दिए.

कैमरा देखकर परेशान हुए हर्ष मेहता

इन वीडियोज में सबसे ज्यादा ध्यान हर्ष मेहता ने खींचा. दरअसल, डायमंड मर्चेंट मलाइका और अरहान को लेने अपनी कार से पहुंचा था और बाद में उन्हें घर तक छोड़ने भी आया. हालांकि, जैसे ही पपाराजी ने कैमरे उनकी तरफ घुमाए, हर्ष थोड़ा असहज नजर आए. वीडियो में वह अपना चेहरा छुपाने और कैमरे से बचने की कोशिश करते दिखाई दिए. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

अब तक रिश्ते पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है. हालांकि पिछले कुछ महीनों से दोनों को कई बार साथ देखा गया है, जिसके बाद इनके अफेयर की चर्चाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. कहा जाता है कि एक कॉन्सर्ट में दोनों की नजदीकियों ने पहली बार लोगों का ध्यान खींचा था. इसके बाद से ही दोनों अक्सर साथ स्पॉट किए जाने लगे.

अरबाज खान से ले चुकी हैं तलाक 

मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी. दोनों का बेटा अरहान खान है. बाद में दोनों ने 2017 में तलाक ले लिया. इसके बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा और दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे. अब अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद हर्ष मेहता के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं.







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *