Aam Ka Achar Recipe: आम का सीजन आते ही घर में अचार की याद सबसे पहले आती है. लेकिन धूप में रखने और लंबा इंतजार हर किसी के लिए मुमकिन नहीं होता. अगर आप भी झटपट और स्वाद से भरपूर आम का अचार बनाना चाहते हैं, तो ये इंस्टेंट रेसिपी जरूर ट्राय करें.
खाने की थाली में जब तक चटपटा आम का आचार न हो, खाने का मजा नहीं आता. अक्सर हम अचार बनाने के नाम से इसलिए कतराते हैं क्योंकि इसमें हफ्तों की मेहनत और तेज धूप की जरूरत होती है, लेकिन अब आपको इटनही मेहनत नहीं करनी पड़ेगी. आज हम आपके साथ 5 मिनट में तैयार होने वाली एक ऐसी रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो दाल-चावल से लेकर परांठे या सादी रोटी का भी स्वाद बढ़ा देगी.
घर पर आम का आचार कैसे बनाएं?
सामग्री:
- कच्चे आम: (1 किलो)
- सरसों का तेल (1 कप)
- नमक (स्वादानुसार)
- हल्दी (2 बड़े चम्मच)
- साबुत धनिया (3 बड़े चम्मच)
- जीरा और सौंफ (2 बड़े चम्मच)
- काली मिर्च (15 से 20 दाने)
- सरसों (2 बड़े चम्मच)
- मेथी दाना (1/4 छोटा चम्मच)
- अजवाइन (1/2 छोटा चम्मच)
- कलौंजी (1.5 बड़ा चम्मच)
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1 बड़ा चम्मच)
- हींग (1/4 छोटा चम्मच)
आम का अचार बनाने की आसान रेसिपी
- सबसे पहले 1 किलो कच्चे आम एक घंटे पानी में भिगो दें और फिर सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछकर नमी हटा लें. अब इन्हें टुकड़ों में काट लें.
- कटे आम में नमक और हल्दी मिलाकर 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि थोड़ा पानी निकल जाए.
- तब तक धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, राई, मेथी, अजवाइन को हल्का भूनें और फिर ठंडा होने के बाद पीस लें.
- अब मिश्रण में कलौंजी मिला दें.
- एक कप सरसों का तेल कुकर में डालें.
- अब इसमें हींग और कश्मीरी लाल मिर्च डालें.
- अब तेल में नमक-हल्दी लगे आम और पिसा मसाला डालें.
- ढक्कन लगाएं और सीटी निकाल दें, कम आंच पर बस 5 मिनट पकाएं.
- ठंडा होने पर अचार नरम और मसालेदार हो जाएगा. आप इसे साफ, सूखे कांच के जार में स्टोर कार सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: गर्मी बढ़ते ही बढ़ा सेहत का खतरा! हीट स्ट्रोक और लू से बचने के जरूरी उपाय
आम का अचार बनाने में होने वाली आम गलतियां
झटपट अचार बनाते समय की गई छोटी‑सी गलती स्वाद पूरी तरह बिगाड़ सकती है. इन आम गलतियों से बचना बहुत जरूरी है.
- ज्यादा नमक डाल देना : ज्यादा नमक अचार को जरूरत से ज्यादा खारा बना देता है और आम की असली खट्टास दब जाती है. नमक हमेशा सीमित मात्रा में डालें और स्वाद चखते रहें.
- कच्चा या कम गरम किया हुआ तेल : अगर सरसों का तेल अच्छी तरह गरम नहीं किया गया, तो अचार में कड़वाहट आ सकती है और खुशबू भी सही नहीं आती.
- सही मसाले न डालना : सालों का संतुलन बिगड़ने से अचार फीका या तेज हो सकता है. हींग, मेथी और सौंफ जैसी चीजें स्वाद में बड़ा फर्क डालती हैं.
आम के अचार को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के टिप्स
अगर चाहते हैं कि इंस्टेंट आम का अचार स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसा लगे, तो इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं.
- सरसों का तेल अच्छी तरह गरम करें : तेल में हल्का धुआं उठने के बाद ठंडा करके इस्तेमाल करें. इससे स्वाद और खुशबू दोनों बेहतर होते हैं.
- मसालों को हल्का भून लें :मसालों को सूखी कढ़ाही में हल्का गरम करने से उनका फ्लेवर अचार में अच्छे से मिलता है.
- नींबू या सिरके की सही मात्रा डालें : थोड़ी‑सी खट्टास अचार के स्वाद को बैलेंस करती है और उसे ज्यादा समय तक अच्छा रखती है.
- अचार को 2–3 घंटे सेट होने दें : तुरंत खाने के बजाय थोड़ा समय दें, ताकि मसाले आम में अच्छे से मिल जाएं.
पाठकों के सवाल
Q. क्या इंस्टेंट आम का अचार ज्यादा दिन चलता है?
A. इंस्टेंट अचार 1–2 हफ्ते तक फ्रिज में सुरक्षित रहता है.
Q. आम का अचार कड़वा क्यों हो जाता है?
A. कच्चे तेल या सही मसाले न होने से अचार कड़वा हो सकता है.
Q. कौन‑सा तेल आम के अचार के लिए सबसे अच्छा है?
A. सरसों का तेल आम के अचार के स्वाद को बढ़ाता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)


