82 की उम्र में 12 घंटे की मेहनत और सिर्फ 300 की कमाई, मनसुख काका का जज्बा देख छलक जाएंगे आंसू | 82 Year Old Mumbai Man Mansukh Kaka Wins Hearts with Dignity story his struggle in Viral Video

img 82 की उम्र में 12 घंटे की मेहनत और सिर्फ 300 की कमाई, मनसुख काका का जज्बा देख छलक जाएंगे आंसू | 82 Year Old Mumbai Man Mansukh Kaka Wins Hearts with Dignity story his struggle in Viral Video


82 year old man viral video: क्या आपने कभी ऐसे इंसान को देखा है, जिसके पास उम्र के आखिरी पड़ाव पर खोने के लिए सब कुछ था, लेकिन खुद को टूटने नहीं दिया. आज हम आपको एक ऐसे ही जांबाज बुजुर्ग मनसुख काका से मिलवाने जा रहे हैं, जिनकी दास्तां सोशल मीडिया पर हर किसी को भावुक कर रही है. मुंबई की गलियों में अपनी मेहनत की कहानी लिख रहे ये काका किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं.

सेल्समैन से सड़क के स्टॉल तक का सफर (inspiring story Mumbai)

सालों तक एक साड़ी की दुकान में सेल्समैन की नौकरी करने वाले मनसुख काका की दुनिया कोरोना काल के दौरान पूरी तरह बदल गई. बीमारी और अस्पताल के खर्च ने उनकी जमा पूंजी छीन ली, लेकिन काका ने हार मानने के बजाय घर के पास ही एक छोटा सा स्नैक्स का स्टॉल लगा लिया. जहां उनकी बहन के हाथ के बने खाखरा और चकली जैसे स्वादिष्ट नमकीन लोग बड़े चाव से खाते हैं.

मेहनत के आगे उम्र का बहाना नहीं (heartbreaking viral video)

82 साल की उम्र में भी काका हमेशा साफ सुथरी शर्ट पहनकर अपनी दुकान पर बैठते हैं. सुबह से लेकर रात के 12 बजे तक मेहनत करने के बाद भी उनकी कमाई महज 300 रुपये के आसपास सिमट कर रह जाती है. वीडियो बनाने वाली कंटेंट क्रिएटर आराधना चटर्जी ने काका की मेहनत और उनके अनुशासन को बेहद करीब से महसूस किया.

मदद का सही तरीका क्या है? (small business support)

अक्सर हम लोगों की मजबूरी देखकर उन्हें सिर्फ पैसे दान देते हैं, लेकिन काका का स्वाभिमान उनसे ये बर्दाश्त नहीं करता. आराधना ने ठीक ही कहा कि अगर किसी की मदद करनी है, तो उनके हुनर को खरीदिए. मनसुख काका जैसे लोग हमें सिखाते हैं कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता. उनका यह जज्बा साबित करता है कि इंसान भले ही अपनी आर्थिक स्थिति से कमजोर हो जाए, पर अगर उसके पास स्वाभिमान हो तो वह कभी हारता नहीं है.

ये भी पढ़ें:-क्या चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर कट जाएगा चालान? वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर छिड़ गई बहस

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
 

लेखक के बारे में

शालिनी सेंगर

सीनियर सब एडिटर

कहानी जब ट्रेंड बनने लगे, समझो मेरा सीन आ गया. MA किया है, 13+ साल से पत्रकारिता के फ्रेम में हूं. वायरल कंटेंट हो या एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, यात्रा,…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *