ईरान होर्मुज खोलने को तैयार! ओमान की तरफ से जहाजों को मिल सकती है मंजूरी, लेकिन एक शर्त है

ईरान होर्मुज खोलने को तैयार! ओमान की तरफ से जहाजों को मिल सकती है मंजूरी, लेकिन एक शर्त है ईरान होर्मुज खोलने को तैयार! ओमान की तरफ से जहाजों को मिल सकती है मंजूरी, लेकिन एक शर्त है


US- Iran War and strait of Hormuz blockade: होर्मुज को एक तरफ से खोलने को तैयार ईरान- रिपोर्ट

US- Iran War and strait of Hormuz blockade: ईरान और अमेरिका के बीच जंग को पूरी तरह खत्म करने के लिए चल रही बातचीत में अब एक ऐसा प्रस्ताव सामने आया है, जिससे खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम हो सकता है और जहाजों की आवाजाही फिर से आसान हो सकती है. ईरान यह सोच सकता है कि ओमान की तरफ वाले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाज बिना किसी हमले के डर के आसानी से गुजर सकें. ऐसा ईरान उस स्थिति में कर सकता है, जब उसका अमेरिका से समझौता हो जाता है और फिर से युद्ध टाल दिया जाता है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी तेहरान से जुड़े एक स्रोत ने दी.

इस युद्ध की वजह से दुनिया में तेल और गैस की सप्लाई में अब तक की सबसे बड़ी रुकावट आई है. इसका कारण है कि ईरान ने इस स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही को रोक दिया है. अब तो अमेरिका ने भी इसपर नाकेबंदी कर रखी है. इस रास्ते से दुनिया का लगभग 20% तेल और एलएनजी (तरल गैस) गुजरता है. 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सैकड़ों तेल टैंकर, दूसरे जहाज और लगभग 20,000 नाविक (समुद्री कर्मचारी) खाड़ी के अंदर फंसे हुए हैं.

उस सूत्र ने, जिसने अपनी पहचान नहीं बताई क्योंकि मामला बहुत संवेदनशील है, कहा कि ईरान तैयार हो सकता है कि जहाज इस संकरे रास्ते के ओमान वाले हिस्से से बिना किसी रुकावट के गुजर सकें. सूत्र ने यह नहीं बताया कि क्या ईरान उस इलाके में लगाए गए बारूदी सुरंग (माइन) हटाएगा या नहीं, और क्या सभी जहाज- यहां तक कि इजरायल से जुड़े जहाज भी- आसानी से गुजर पाएंगे या नहीं.

लेकिन सूत्र ने यह भी कहा कि यह प्रस्ताव इस बात पर निर्भर करता है कि क्या वॉशिंगटन, तेहरान की मांगों को मानने के लिए तैयार है. यह शर्त स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जुड़े किसी भी समझौते के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. रिपोर्ट के अनुसार व्हाइट हाउस ने इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका की दो टूक- ईरान से सीजफायर बढ़ाने का कोई अनुरोध नहीं किया, इस्लामाबाद में होगी दूसरे दौर की वार्ता




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *