मृणाल ठाकुर ने निभाया 24 साल बड़े एक्टर की पत्नी का रोल, फिल्म से टूट गया था भरोसा, बोलीं- मुझे पता नहीं था…

Latest and Breaking News on NDTV मृणाल ठाकुर ने निभाया 24 साल बड़े एक्टर की पत्नी का रोल, फिल्म से टूट गया था भरोसा, बोलीं- मुझे पता नहीं था...


नई दिल्ली:

मृणाल ठाकुर इन दिनों अदिवी शेष के साथ अपनी लेटेस्ट फिल्म डकैत को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने 24 साल बड़े एक्टर की पत्नी का रोल निभाने पर बात की. दरअसल, मृणाल ठाकुर ने 57 साल के अजय देवगन के साथ सन ऑफ सरदार 2 में काम किया था. वहीं प्रेमा को दिए इंटरव्यू में मृणाल ठाकुर ने बताया कि वह फिल्म की कास्टिंग के बारे में नहीं जानती थीं, जिसने फिल्म के प्रति उनकी सोच पर काफी गहरा असर डाला था. इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फिल्म से रोशनी वालिया के साथ सीन कट जाने पर भी बात की.

अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाने के बारे में मृणाल ठाकुर ने कही ये बात 

मृणाल ठाकुर ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि कोई बहुत सीनियर एक्टर मेरे पति का रोल निभाने वाला है. क्योंकि इससे मेरा… यह वह नहीं था जिसकी मुझे इस फिल्म से उम्मीद थी. इसलिए वहां मैं नाकाम रही. क्योंकि मेरा थोड़ा-सा भरोसा डगमगा गया था. लेकिन आप जानते हैं, मुझे कोई अफसोस नहीं है.”

ये भी पढ़ें- उस एक्ट्रेस की 7 फोटो, जिन्होंने देवर के साथ दी 14 हिट फिल्में, पति के साथ कभी नहीं किया काम, बेटियां एक्ट्रेस

मृणाल ठाकुर ने बताया सीन हो गए थे कट

एडिटिंग में सीन कट होने पर मृणाल ठाकुर ने कहा, “मुझे नहीं पता था कि मेरे दो अहम सीन एडिटिंग के दौरान काट दिए जाएंगे. जैसे, रोशनी और मेरे बीच एक बहुत ही प्यारा सीन था. असल में वह मेरी बहन की बेटी है, और फिल्म में मेरी बहन की मौत हो जाती है. यह बस कहानी का एक हिस्सा है और मैं उसकी भलाई के लिए अपनी निजी जिंदगी कुर्बान कर देती हूं. वह कहती है, ‘अच्छा ही हुआ कि मेरी मां नहीं है, क्योंकि मेरे पास तुम हो और मैं दुआ करती हूं कि हर लड़की को तुम्हारे जैसी मां मिले. भले ही तुमने मुझे जन्म न दिया हो. लेकिन जिस तरह से तुमने मेरा ख्याल रखा है.’—वह पूरा सीन गायब था.” हालांकि उन्होंने बताया कि इसे लेकर उन्हें कोई पछतावा नहीं है. 

सन ऑफ सरदार 2 के बारे में 

2012 में रिलीज हुई सन ऑफ सरदार  का सीक्वल सन ऑफ सरदार 2 है, जिसमें अजय देवगन ने जसविंदर सिंह रंधावा का किरदार निभाया था. वहीं मृणाल ठाकुर राबिया के किरदार में थीं. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का जिगरी यार, साथ किया 25 फिल्मों में काम, काका के दामाद अक्षय कुमार के साथ की 12 फिल्में

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *